देवभूमि में योग करेंगे PM मोदी, योग दिवस पर जाएंगे देहरादून

रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के मन में विशेष स्नेह है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री देहरादून आएंगे. आयोजन स्थल की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर संभावित आयोजन स्थल एफआरआई बिल्डिंग के निकट हो सकता है.

Advertisement
योग करते पीएम मोदी (फाइल फोटो) योग करते पीएम मोदी (फाइल फोटो)

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2018,
  • अपडेटेड 6:14 AM IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आएंगे. मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने यह जानकारी दी है.

रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के मन में विशेष स्नेह है और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री देहरादून आएंगे. की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर संभावित आयोजन स्थल एफआरआई बिल्डिंग के निकट हो सकता है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी एवं देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के चहुंमुखी विकास और सभी के कल्याण के लिये मोदी सरकार ने ढेरों कदम उठाए हैं. प्रधानमंत्री का न्यू इण्डिया का विजन देश को खुशहाली और तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिये पथ प्रदर्शक है. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की मान-प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्षों में केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार संबंधी कोई आरोप नहीं है. रावत ने कहा कि कि देहरादून में साईंस सिटी को मंजूरी, ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेन्शन सेंटर, केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, नमामि गंगे जैसी परियोजना के लिए राज्य को केन्द्र सरकार ने में सदैव अपने साथ रखा है.

योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री समेत मोदी सरकार के तमाम मंत्री अलग-अलग राज्यों में योग करके जागरुकता अभियान चलाते हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री राजपथ पर योग कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »