नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब, होटल-होमस्टे फुल... कैंचीधाम में उमड़े भक्त

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं. वीकेंड पर माल रोड, स्नो व्यू, नैनी झील और अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिली. वहीं कैंचीधाम में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है. पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस लगभग फुल हो गए हैं.

Advertisement
नैनीताल झील में मौसम का लुत्फ उठाते पर्यटक. (Photo: Lila Singh Bisht/ITG) नैनीताल झील में मौसम का लुत्फ उठाते पर्यटक. (Photo: Lila Singh Bisht/ITG)

लीला सिंह बिष्ट

  • नैनीताल,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल का रुख कर रहे हैं. वीकेंड पर नैनीताल समेत आसपास के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का जबरदस्त दबाव देखने को मिल रहा है. शहर की माल रोड से लेकर स्नो व्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक दिनभर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी रही.

Advertisement

वहीं विश्वप्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंचीधाम में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु कैंचीधाम पहुंच रहे हैं. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. नैनीताल की पहचान कही जाने वाली नैनी झील भी पर्यटकों से गुलजार है. नौकायन के लिए झील किनारे लंबी कतारें लगी रहीं और देर शाम तक पर्यटक बोटिंग का आनंद लेते नजर आए.

नैनीताल झील. (Photo: Lila Singh Bisht/ITG)

होटल, होम स्टे फुल... सड़कों पर लंबा जाम
दिन की ठंडी हवाएं और रात का सुहावना मौसम सैलानियों को खासा आकर्षित कर रहा है. मैदानों में जहां गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं पहाड़ों की ठंडी वादियां पर्यटकों को सुकून और राहत दे रही हैं. पर्यटकों की भारी आमद का असर स्थानीय पर्यटन कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है. नैनीताल और आसपास के अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे लगभग फुल चल रहे हैं. लंबे समय बाद पर्यटन कारोबार में आई इस रौनक से होटल व्यवसायियों, रेस्टोरेंट संचालकों, टैक्सी चालकों और छोटे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं.

Advertisement
नीम करौली आश्रम, कैंचीधाम. (Photo: lila Singh Bisht/ITG)

हालांकि बढ़ती भीड़ के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. माल रोड, भवाली रोड, कालाढूंगी रोड और नैनीताल प्रवेश मार्गों पर दिनभर लंबा जाम लगा रहा. कई स्थानों पर पर्यटकों को घंटों तक वाहनों में फंसे रहना पड़ा. बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन लगातार ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुटा हुआ है. गर्मी से राहत की तलाश में पहाड़ों की ओर बढ़ता यह रुख आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »