जिम का 2 लाख किराया नहीं दे पा रहे 'मोहम्मद दीपक', मां की चाय दुकान से पल रहा परिवार

उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम दुकानदार का बचाव कर चर्चा में आए दीपक कुमार, जिन्हें 'मोहम्मद दीपक' भी कहा जाता है, अब आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं. 26 जनवरी की घटना के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके जिम के सदस्य घटकर काफी कम रह गए. बढ़ते किराए और बैंक ईएमआई के कारण वे जिम बंद करने को मजबूर हुए.

Advertisement
 'मोहम्मद दीपक' जॉब खोज रहे हैं. वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. Photo ITG 'मोहम्मद दीपक' जॉब खोज रहे हैं. वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. Photo ITG

अंकित शर्मा

  • कोटद्वार,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार शहर में एक मुस्लिम दुकानदार का बचाव करने के बाद सुर्खियों में आए दीपक कुमार, जिन्हें लोग ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से भी जानते हैं, अब आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं. 38 वर्षीय दीपक ने आजतक को फोन पर बताया कि लगातार आर्थिक दबाव और बढ़ते कर्ज के चलते उन्हें अपना जिम बंद करने पर मजबूर होना पड़ा है. दीपक की मां कोटद्वार में चाय की दुकान चलाती हैं, साथ में उनकी पत्नी और बेटी रहते हैं. परिवार इसी से पल रहा है. दीपक के जिम का बकाया किराया बढ़कर दो लाख से ज्यादा हो गया है. दीपक की मदद के लिए आप सांसद संजय सिंह सामने आए हैं. संजय सिंह ने अपनी सैलरी से उन्हें 50 हजार की सहायता की.

Advertisement

कब और क्यों चर्चा में आए दीपक?
दीपक ने बताया कि जनवरी 26 की घटना के बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर दक्षिणपंथी समूहों के सदस्यों का विरोध करते नजर आए थे. इस घटना के बाद उनका जिम अचानक चर्चा में आ गया, लेकिन इसके विपरीत इसका सीधा असर उनके व्यवसाय पर पड़ा. पहले उनके जिम में करीब 150 सदस्य थे, वहीं विवाद और माहौल बनने के बाद यह संख्या अचानक घटकर बहुत कम हो गई.

उन्होंने कहा कि सदस्यों की संख्या घटने के बाद उनकी आमदनी बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे वह न तो किराया भर पा रहे थे और न ही बैंक की मासिक ईएमआई. जिम का किराया 40,000 रुपये प्रति माह था.

आजतक से बातचीत में दीपक ने क्या कहा?
आजतक से बातचीत में दीपक ने कहा कि उन्होंने अब तक अपनी परेशानी किसी के सामने नहीं रखी थी. उन्होंने कहा, 'मैंने आज तक यह बात किसी से साझा नहीं की थी और ना ही करना चाहता था. संपत्ति के मालिक को भी नुकसान हो रहा है, इसलिए वह कह सकते हैं. लेकिन मैं इतनी मशीनों को लेकर आखिर कहां जाऊं?'

Advertisement

जिम का किराया 2 लाख से ज्यादा हुआ
दीपक के अनुसार, जिम का किराया बकाया बढ़कर करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच गया, जिसके बाद मकान मालिक ने उनसे जगह खाली करने को कहा है. उन्होंने बताया कि कुछ वकीलों ने मदद की, लेकिन यह लंबे समय तक पर्याप्त नहीं हो सका.

ट्रेनर के तौर पर काम करेंगे दीपक
उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है और उन्हें 15 दिनों के भीतर जिम खाली करना होगा. भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर दीपक ने बताया कि वह फिलहाल नौकरी की तलाश करेंगे और फिर से ट्रेनर के रूप में काम शुरू करने की कोशिश करेंगे, जैसा वह पहले करते थे.

गौरतलब है की इस साल 26 जनवरी को 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार को हिंदू वादी संगठन से बचाते हुए दीपक कश्यप- 'मोहम्मद दीपक' बनकर अचानक पूरे देश में इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बन गए थे. इसके अगले ही दिन उनको बजरंग दल का जबरदस्त विरोध का भी सामना करना पड़ा. ना सिर्फ कोटद्वार में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बन गया था. सोशल मीडिया पर दीपक का वीडियो लाखों लोगों ने देखा. इस घटना को लेकर पूरे देश में जबरदस्त राजनीतिक बयानबाजी हुई.

Advertisement

राहुल गांधी से हुई थी मुलाकात
फरवरी में दीपक की मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी हुई थी. उस दौरान राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से दीपक के साहस की सराहना की थी, उनके जिम को मोहब्बत की दुकान कहा था और उनके जिम की सदस्यता बढ़ाने को लेकर भी बात कही थी.

सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक के लिए कई लोगों ने खुलकर उनके समर्थन में पोस्ट लिखीं और बयान दिए. लेकिन अब जब दीपक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement