रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया बाबा का कैंची धाम, स्थापना दिवस से पहले उमड़ा आस्था का सैलाब, 9 चूल्हों पर तैयार हो रहा महाप्रसाद

उत्तराखंड के कैंची धाम में नीम करौली बाबा के स्थापना दिवस से पहले भव्य उत्सव का माहौल है. 15 जून के आयोजन से पूर्व ही देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. पूरा आश्रम रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है और अखंड रामायण पाठ जारी है. 9 चूल्हों पर महाप्रसाद तैयार हो रहा है, जिसमें मथुरा-वृंदावन के कारीगर मालपुए बना रहे हैं.

Advertisement
स्थापना दिवस के लिए सजा कैंची धाम. (Photo: Screengrabs) स्थापना दिवस के लिए सजा कैंची धाम. (Photo: Screengrabs)

लीला सिंह बिष्ट

  • नैनीताल,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज के कैंची धाम में आस्था अपने चरम पर है. कल यानी 15 जून को बाबा के स्थापना दिवस का भव्य आयोजन होना है, लेकिन उससे पहले ही कैंची धाम श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया है. पूरा आश्रम रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है. 9 चूल्हों पर महाप्रसाद तैयार हो रहा है और बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

Advertisement

रोशनी की चादर में लिपटा कैंची धाम
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में स्थित बाबा नीम करौली महाराज का विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर दिव्य और भव्य स्वरूप में नजर आ रहा है. आश्रम परिसर को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है. जैसे ही शाम ढलती है, पूरा कैंची धाम रोशनी की चादर में लिपटा दिखाई देता है. श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं है.

नीब करौली आश्रम. (Photo: Lila singh bist/ITG)

स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा के महाप्रसाद की तैयारियां भी पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. आश्रम में नौ बड़े चूल्हों पर प्रसाद तैयार किया जा रहा है. मथुरा और वृंदावन से पहुंचे 45 अनुभवी कारीगरों का दल श्रद्धालुओं के लिए विशेष मालपुए का प्रसाद बनाने में जुटा हुआ है. विशाल कड़ाहों में तैयार हो रहा यह प्रसाद कल लाखों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा.

Advertisement

देश-विशेद से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार कैंची धाम पहुंच रहा है. आश्रम परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों की भीड़ से गुलजार है. "बाबा नीम करौली महाराज की जय" के जयकारों से पूरा धाम गूंज रहा है और हर श्रद्धालु बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करने को उत्सुक दिखाई दे रहा है.

कैंची धाम में अखण्ड रामायण पाठ भी अनवरत जारी है. भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर यह वातावरण स्थापना दिवस के महत्व को और भी विशेष बना रहा है. माना जा रहा है कि इस बार स्थापना दिवस पर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »