देहरादून: बच्चे से टक्कर के बाद ऑटो चालक की पिटाई से मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में एक शर्मनाक घटना हुई, जहां बच्चे से मामूली टक्कर के बाद ऑटो चालक की पिटाई कर दी गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक मान बहादुर रोज की तरह काम पर निकले थे, लेकिन गुस्साए परिजनों ने सड़क पर ही हमला कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे की तलाश जारी है.

Advertisement
ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या (Photo: Screengrab) ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या (Photo: Screengrab)

सागर शर्मा

  • सागर ,
  • 31 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बसंत विहार थाना क्षेत्र में बच्चे से मामूली टक्कर के बाद लोगों ने एक ऑटो चालक की बेहरमी से पिटाई कर दी. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर निवासी मान बहादुर 21 अक्टूबर को रोज की तरह ऑटो चला रहे थे. रास्ते में अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया. मान बहादुर ने तुरंत ऑटो रोक दिया, लेकिन बच्चे के परिजन गुस्से में आ गए और उन्होंने बीच सड़क पर ही चालक की बुरी तरह पिटाई कर दी.

ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

परिवार वालों ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी मान बहादुर को घर तक लेकर आए और पैसे भी लिए. कुछ देर बाद मान बहादुर की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी भांजी विधि गुरुंग ने बताया कि मान बहादुर के चार छोटे बच्चे हैं. सबसे छोटा बेटा सिर्फ पांच साल का है, जो लगातार पूछ रहा है कि पापा कब घर आएंगे. परिवार ने कहा कि जिस बच्चे से टक्कर हुई थी, उसे कोई चोट नहीं आई थी, फिर भी इतनी बेरहमी से हमला किया गया.

Advertisement

मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी ने बताया कि गजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी मनी प्रिंस फरार है और उसकी तलाश जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »