वाराणसी: आजतक ने ढूंढ निकाली 7 क्षतिग्रस्त गाड़ियां, क्या सच छुपाने की है कोशिश?

वाराणसी हादसे में 15 मौतों के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या सच छुपाने की कोशिश हो रही है. हालांकि 4 अफसरों पर गाज गिर चुकी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं.

Advertisement
हादसे की तस्वीर हादसे की तस्वीर

अमित कुमार दुबे

  • वाराणसी,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

वाराणसी हादसे में 15 मौतों के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या सच छुपाने की कोशिश हो रही है. हालांकि 4 अफसरों पर गाज गिर चुकी है और मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दिए जा चुके हैं.

दरअसल 'आजतक' ग्राउंड पर पहुंचा तो चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं. जिस जगह पर ये हादसा हुआ था वहां से सभी क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटा दिया गया है. गार्डर की चपेट में आने से सभी उड़ गए थे.

Advertisement

हादसा कितना भयानक था ये तस्वीरों को देखकर आसानी से समझा जा सकता है. 'आजतक' उस जगह तक पहुंच गया जहां गाड़ियों को छुपाकर रखा गया है. बाइक को छोड़कर इस जगह कुल 7 गाड़ियां मिलीं. जिनमें एक मिनी बस है और हादसे के वक्त इसमें 50 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है. इसके अलावा दो SUV, दो छोटी कार और दो ऑटो के इस हादसे में क्षतिग्रस्त होने के सबूत मिले.

गाड़ियों की स्थिति देखकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्या वाराणसी को छुपाने की कोशिश जा रही है. ऐसा नहीं तो फिर मलबे में दबी कारों को क्यों छिपाया जा रहा है? क्या मौत का जो सही आंकड़ा है, उसे छिपाने की कोशिश तो नहीं है?

क्योंकि अभी तक इस हादसे में 15 लोगों के मरने की खबर है. लेकिन जिस तरह से गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं. उसे देखकर मौत के आंकड़ों पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि इन क्षतिग्रस्तों गाड़ियों में सवार लोगों के साथ-साथ कई बाइक सवार भी हादसे में मारे गए हैं.

Advertisement

इस शक को इसलिए बल मिल रहा है कि बुधवार सुबह तक कुछ लोग अपने परिजनों को खोज रहे थे. दरअसल, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है, लेकिन लोग अपनों की तलाश में के अस्पतालों की खाक छान रहे हैं.

'आजतक' को एक लड़की मिली जो अपनी मां की खोज रही है. लड़की अपनी मां शांति देवी की तस्वीर हाथ में रखी हुई है. बेटी का कहना है कि उसकी मां डीआरएम ऑफिस में काम करती थीं. रोज दफ्तर से निकलने का और घर पहुंचने का वक्त तय था. लेकिन इसी रास्ते पर ऐसा दर्दनाक हादसा हो गया. और अभी तक मां की कोई खोज-खबर नहीं मिली है. बेटी का नाम चंदन है.

चंदन का परिवार अकेला ऐसा परिवार नहीं है जो इस हादसे के बाद परेशान है. ऐसे कई लोग हैं जिनके परिजन घर नहीं पहुंचे. हालात ही ऐसे बने हैं कि न चाहते हुए भी मन को हजार तरह की आशंकाएं घेरे हुए हैं.

नीचे लगे वीडियो में ग्राउंड रिपोर्ट देखें:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »