लड़की की इज्जत बचाने वाले जवान को अंतिम विदाई

मेरठ के रोहटा रोड में एक लड़की की इज्जत बचाने की कोशिशों में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी. शनिवार को जवान वेद मित्र का गृह निवास उत्तर प्रदेश के शामली में अंतिम संस्कार किया गया.

Advertisement
छेड़छाड़ करने से मनचलों को रोका था छेड़छाड़ करने से मनचलों को रोका था

aajtak.in

  • मेरठ,
  • 15 अगस्त 2015,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

मेरठ के रोहटा रोड में एक लड़की की इज्जत बचाने की कोशिशों में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी. शनिवार को जवान वेद मित्र का गृह निवास उत्तर प्रदेश के शामली में अंतिम संस्कार किया गया.

वेद मित्र अपनी माता को अपने पैत्रिक गांव टीटोली के लिए ट्रेन में बैठा ने आया था, तब कुछ दबंग गुंडे एक लड़की के साथ बीच रास्ते पर छेड़छाड़ बदसलूकी कर रहे थे. वेद मित्र को ये बात नागवार गुजरी तो उसने छेड़खानी का विरोध किया. लेकिन दंबंगों ने जवान की इतनी बुरी तरीके से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

पोस्टमार्टम के दौरान जवान के पूरे शरीर पर और शरीर पर 48 निशान गुदे हुए थे. जवान की शव यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए. शहीद की पत्नी बबीता का कहना है कि जिसने मेरे पति की जान ली है, उसको फांसी और सिर कलम होना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »