यूपी में आजम, डिंपल, शिवपाल की सुरक्षा घटी, विनय कटियार को Z श्रेणी की सिक्योरिटी

पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई है. यही नहीं पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव की सुरक्षा जेड से घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई है.

Advertisement
सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 23 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा में बदलाव किया गया है. सत्ता से बाहर हुए कई नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है. पिछली सपा सरकार में मंत्री आजम खान की सुरक्षा को जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी का कर दिया गया है. साथ ही बीजेपी सांसद विनय कटियार की सुरक्षा को जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. योगी सरकार की सुरक्षा समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है.

Advertisement

यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार में विधायक रहे कई लोगों की सुरक्षा को वापस भी लिया गया है. पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव की सुरक्षा जेड श्रेणी से घटाकर वाई श्रेणी की कर दी गई है. यही नहीं रामगोपाल यादव और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव की सुरक्षा जेड से. हालांकि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और मायावती को मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को बरकरार रखा गया है.

ऐसे होती है समीक्षा
किसी राजनीतिक या वीआपी को सुरक्षा देने का फैसला खतरे के आकलन के बाद होता है. किसी वीआईपी को खतरा होने पर सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी होती है. सुरक्षा की मांग करने वाले को संभावित खतरा बता सरकार के समक्ष आवेदन करना होता है. इस पर खुफिया एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी जाती है. खतरे की पुष्टि होने पर गृह सचिव, महानिदेशक और मुख्य सचिव की एक समिति यह तय करती है कि उसे संभावित खतरे के मद्देनजर किस श्रेणी की सुरक्षा दी जाए.

Advertisement

आपको बता दें कि जिस VIP को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती है उसके साथ 36 सुरक्षाकर्मी और 10 हर वक्त तैनात रहते हैं. वहीं जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी और 5 एनएसजी कमांडो होते हैं. वाई श्रेणी में 11 कर्मियों के साथ 2 कमांडो और एक्स श्रेणी में पांच या दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »