यूपी सरकार ने खत्म की कोरोना काल में लागू पाबंदियां, जानें क्या कुछ बदलेगा

सभी स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खुलेंगे. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे. इसके अलावा शादी समारोह तो हो सकेंगे लेकिन इसमें मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ये आदेश  जारी किए हैं.

Advertisement
corona corona

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 17 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST
  • यूपी में खुलेंगे स्विमिंग पूल और जिम
  • जारी रहेगी फ्री राशन योजना

कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल में छूट दी है. इसके तहत सभी स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खुलेंगे. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे. हालांकि शादी में कोविड प्रोटोकॉल के साथ पूर्ण क्षमता के साथ शामिल होने की अनुमति होगी.  लेकिन समारोह और अन्य आयोजनों में मास्क की अनिवार्यता रहेगी. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने ये आदेश  जारी किए हैं.

Advertisement

जारी रहेगी फ्री राशन योजना

बता दें कि यूपी में योगी सरकार को प्रचंड जीत मिली. माना जा रहा है कि कोरोना काल में जितने भी गरीबों को मुफ्त राशन मिला था, वो सब पार्टी के लिए लाभार्थी वोट बैंक साबित हुए. अब इसी को देखते हुए खबर है कि यूपी में इस फ्री राशन योजना को जारी रखा जा सकता है. 

कोरोना काल में शुरू हुई थी योजना

खाद्य विभाग ने शासन को इस सिलसिले में एक प्रस्ताव भेज दिया है. कहा जा रहा है कि प्रदेश के 14 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना आगे बढ़ाई जा सकती है. अभी इस योजना को आगे बढ़ाए जाने को लेकर मंथन जारी है. जल्द ही कोई औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है. इस योजना के बारे में बात करें तो इसे शुरू जरूर कोरोना काल में किया गया था, लेकिन फिर जरूरत को देखते हुए इसे लगातार आगे बढ़ाया गया.

Advertisement

मुफ्त में दिया जाता है 35 किलो अनाज 

पिछले साल नवंबर में ही योगी सरकार ने ऐलान किया था कि गरीबों को मिलने वाले राशन की अवधि को इस साल मार्च तक बढ़ा दिया जाएगा. अब कहा जा रहा है कि आगे भी इस योजना को ऐसे ही जारी रखा जा सकता है. योजना के तहत अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो अनाज मुफ्त में दिया जाता है और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो अनाज भी मिलता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »