लॉकडाउन में बेहतरीन काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेगा संघ, RSS की बैठक में फैसला

प्रयागराज में चल रही आरएसएस की दो दिनों की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि संघ लॉकडाउन में बेहतरीन काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेगा. इसके लिए कोरोना योद्धाओं से संपर्क कर संघ के स्वयं सेवक उन्हें प्रोत्साहित करेंगे.

Advertisement
संघ की दो दिवसीय बैठक हुई समाप्त (प्रतीकात्मक तस्वीर) संघ की दो दिवसीय बैठक हुई समाप्त (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कुमार अभिषेक

  • प्रयागराज,
  • 24 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:22 AM IST
  • प्रयागराज में हुई आरएसएस की दो दिवसीय बैठक
  • कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • बैठक में कई सामाजिक समस्याओं पर भी हुई चर्चा

प्रयागराज में चल रही आरएसएस की दो दिनों की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि संघ लॉकडाउन में बेहतरीन काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेगा. इसके लिए कोरोना योद्धाओं से संपर्क कर संघ के स्वयं सेवक उन्हें प्रोत्साहित करेंगे. 

बैठक के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी कोरोना योद्धाओं के काम की तारीफ की. सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ के पदाधिकारियों को कोरोना योद्धाओं के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन की नसीहत दी. बैठक में लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई लेकिन लव जिहाद शब्द के इस्तेमाल से संघ ने परहेज किया.

Advertisement

बैठक के दौरान स्वयंसेवकों को संयुक्त परिवार और कुटुंब की अवधारणा को मजबूत कर धर्मांतरण जैसी बुराइयों पर अंकुश लगाने की नसीहत दी गई. बैठक के जरिए संघ ने अपील की कि महिलाओं के सम्मान का संस्कार परिवार से ही शुरू होना चाहिए.

देखें: आजतक LIVE TV

बैठक में कहा गया कि परिवार में महिलाओं का सम्मान होगा और एकजुटता रहेगी तभी समसामयिक सामाजिक बुराइयां रुकेंगी. सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त परिवार की अवधारणा की अपील की. 

संघ की बैठक के दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की भव्यता और इसमें जन सहभागिता बढ़ाने पर भी महत्वपूर्ण फैसला हुआ. दो दिनों की बैठक में संघ द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति भी तय की गई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »