बाराबंकी में नाव पलटने से हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत, दंगल देखने जा रहे थे गांववाले

यूपी के बाराबंकी में नाव पलट गई है. घटना में तीन बच्चों की मौत हुई है. ये घटना सुमली नदी में हुई. आसपास के गांव वाले दंगल देखने जा रहे थे. करीब दो दर्जन लोग नाव में सवार हुए थे. घटना बैराना मऊ मझारी गांव में घटी है. पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

Advertisement
बाराबंकी में नाव पलट गई. बाराबंकी में नाव पलट गई.

aajtak.in

  • बाराबंकी,
  • 08 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा हो गया है. यहां सुमली नदी में नाव पलट गई. घटना में तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. नाव सवार ग्रामीण दंगल देखने जा रहे थे. नाव में 24 लोगों से ज्यादा सवार थे. इनमें से अधिकांश तैरकर बाहर आ गए या फिर उन्हें बचा लिया गया है. कई लोग अभी भी लापता बताए गए. मौके पर पुलिस बल ने स्थानीय नागरिकों की मदद से रेस्क्यू किया. लेकिन, बच्चों को तैर नहीं आता था, इसलिए डूब गए. घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की है. 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ये घटना सुमली नदी में बैराना मऊ मझारी गांव में घटी है. जानकारी के मुताबिक, नदी पार करते समय नाव असंतुलित हो गई थी, इसी वजह से हादसा हुआ है. सूचना मिलने पर मौके पर डीएम-एसपी समेत अन्य आलाधिकारी पहुंच गए. 

सीएम ने घटना पर दुख जताया

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं. मौके पर पहुंचे डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स ने खुद घटना की जानकारी ली और हर संभव मदद के लिए अधिकरियों और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है. 

मरने वाले बच्चे के परिजन को दिए जाएंगे 4-4 लाख रुपए

डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि हमारी पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जो लोग डूब गए थे उनको निकाला गया. जब उनसे जानकारी की गई तो पता चला कि 13 लोग खुद नदी से तैर कर निकल आए थे. 4 लोगों की हालत गंभीर थी. इनको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है. तीन डेड बॉडी मिली हैं जो बच्चों की हैं, इनको रिकवर किया जा चुका है. मामले में आपदा नियम के अनुसार मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी.

Advertisement

(रिपोर्ट- सैयद रेहान मुस्तफा)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »