राहुल गांधी ने पूरा किया अमेठी के किसानों से किया वादा, भेजा खास गिफ्ट

अवस्थी ने बताया कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. इन पौधों को बांटने का काम इंदिरा गांधी के जन्म दिवस से शुरू होकर सोनिया गांधी के जन्म दिवस नौ दिसंबर तक चलेगा.

Advertisement
राहुल गांधी (फोटो- कांग्रेस ट्विटर) राहुल गांधी (फोटो- कांग्रेस ट्विटर)

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 6:40 PM IST

अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लगातार दौरों के बीच स्थानीय सांसद राहुल गांधी ने अपने चुनाव क्षेत्र के किसानों से किए अपने वादे को निभाते हुये उन्हें इजराइल के केले के पौधे भेजे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता अंशुल अवस्थी ने 'भाषा' को बताया कि स्थानीय किसान अपने सांसद गांधी से उनकी पिछली यात्रा के दौरान मिले थे और उनसे केले की खेती में संभावना के बारे में बातचीत की थी. इस पर पार्टी अध्यक्ष ने उनके लिए 40 हजार केले के पौधे भेजे है. अवस्थी ने बताया कि यहां इजराइल से लाये गये केले के पौधे जी 9 प्रजाति के हैं, जिनकी पैदावार काफी अधिक होती है.

Advertisement

क्षेत्र के किसानों के बीच इन पौधों को बांटने की जिम्मेदारी खेतिहर मजदूर कांग्रेस के प्रमुख अनिल शुक्ला को दी गयी है. अवस्थी ने बताया कि इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी. इन पौधों को बांटने का काम 19 नवंबर यानी इंदिरा गांधी के जन्म दिवस से शुरू होकर सोनिया गांधी के जन्म दिवस नौ दिसंबर तक चलेगा.

बीजेपी नेता राहुल गांधी पर अक्सर आरोप लगाते रहे है कि इतने लंबे समय तक गांधी परिवार का चुनावी गढ़ होने के बावजूद इस चुनावी क्षेत्र के आधारभूत विकास के लिये कुछ नहीं किया गया. 2014 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं ताकि वह 2019 के चुनाव में वह कांग्रेस से उनकी परंपरागत सीट छीन सकें. कहा जाता है इस साल ईरानी ने अमेठी की महिलाओं के लिये करीब दस हजार साड़ी भेजी थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »