UP: बांदा में शख्स को सांप ने काटा तो गुस्से में उसे ही काटकर खा गया, इलाके में हड़कंप

यूपी के बांदा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक अधेड़ को सांप ने काट लिया जिसके बाद गुस्साए अधेड़ ने सांप को ही अपना निवाला बना लिया. फिलहाल, अधेड़ को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Advertisement
अस्पताल में भर्ती अधेड़ जिसे सांप ने काटा है. अस्पताल में भर्ती अधेड़ जिसे सांप ने काटा है.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 20 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST
  • खेत से लौटते वक्त सांप ने काटा था
  • सांप को ही शख्स ने निवाला बना लिया

यूपी के बांदा में एक अजीब मामला सामने आया है. यहां के एक अधेड़ व्यक्ति को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसने सांप को ही अपना निवाला बना लिया. इसकी जानकारी के बाद अधेड़ के परिजन घबरा गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है.

डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है. सांप काटने और फिर सांप को खा जाने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

Advertisement

मामला कमासिन थाना के स्योहत गांव का है. यहां के रहने वाले माताबदल सिंह खेत से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया. इसके बाद माताबदल को गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने सांप को ही अपना निवाला बना लिया. इसके बाद जब वे घर लौटे तो हाथों पर खून देखकर घरवालों ने पूछताछ की, तब उन्होंने पूरी कहानी बताई. 

डॉक्टर ने कहा- मरीज पूरी तरह से स्वस्थ

मामले की जानकारी के बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में माताबदल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है. डॉ विनीत सचान ने कहा कि मरीज बिल्कुल स्वस्थ है उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है.

Advertisement

इधर सांप काटने की सूचना पर गांव में ढोल बजवा दिया गया, सांप का जहर उतारने वाले वैद्य टाइप के लोग आ गए, वो खुद इस मामले को देख हैरान हैं. सांप काटने के बाद भी व्यक्ति स्वस्थ है.

इधर, पुलिस ने हैरानी जताते हुए बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया तो उसने गुस्से में सांप को ही काटकर खा लिया. उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है. उस व्यक्ति की हालत स्थिर है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »