यूपीः कौशांबी में मालगाड़ी के इंजन से लटक 5 KM घिसटता रहा युवक, ट्रेन रोक निकाला गया शव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 18 साल का एक युवक मालगाड़ी के इंजन में फंस कर करीब 5 किलोमीटर तक घिसटता चला गया. आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी परिचालक को दी. मालगाड़ी को रुकवाकर पुलिस और जीआरपी की मौजूदगी में इंजन से लटक रहे युवक का शव निकाला गया.

Advertisement
ट्रेन रोक इंजन से निकाला गया शव (प्रतीकात्मक तस्वीर) ट्रेन रोक इंजन से निकाला गया शव (प्रतीकात्मक तस्वीर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. कौशांबी में एक युवक मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया. मालगाड़ी के इंजन से टकराने के बाद युवक कई किलोमीटर दूर तक इंजन में फंसा घिसटता चला गया. मालगाड़ी के इंजन से लटक रहे युवक के शव पर जब लोगों की नजर पड़ी, ट्रेन रुकवाकर उसे निकाला गया.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर जा रही मालगाड़ी के इंजन में एक युवक फंसा था. मालगाड़ी के इंजन से लटक रहे युवक पर रेल लाइन के पास ही खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर पड़ी. मालगाड़ी की रफ्तार धीमी थी. लोगों ने इसके जानकारी किसी तरह परिचालक को दी. जानकारी मिलने के बाद परिचालक ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी.

Advertisement

कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के करीब मालगाड़ी को रोका गया. इसकी जानकारी सिराथू जीआरपी और पुलिस को भी दी गई. सूचना पाकर सिराथू जीआरपी और सैनी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस, जीआरपी और अधिकारियों की मौजूदगी में मालगाड़ी के इंजन में फंसे युवक का शव निकाला गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने कहा है कि मालगाड़ी के इंजन से फंसे युवक की उम्र करीब 18 साल थी. उसकी पहचान सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी अजीत कुमार लोधी के रूप में हुई है. अधिकारियों ने ये जानकारी दी है कि मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी. अजीत, मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आ गया और उसमें फंसकर करीब पांच किलोमीटर तक घिसटता चला गया.

पुलिस ने अजीत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. इस घटना के कारण दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर ट्रेन परिचालन भी कई घंटे तक बाधित रहा. इस दौरान ट्रेन जहां-तहां खड़ी रहीं. इससे यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »