लखनऊ: CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत कई अन्य पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है.

Advertisement
पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी (फाइल फोटो-IANS) पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी (फाइल फोटो-IANS)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 03 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:20 AM IST

  • नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में हो रहा विरोध प्रदर्शन
  • पूर्व राज्यपाल पर भी FIR, CAA के खिलाफ निकाला था कैंडल मार्च

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन लोगों पर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement

अजीज कुरैशी और प्रियंका मिश्रा सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इन लोगों ने रविवार को लखनऊ में सीएए और एनआरसी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला था.

दरअसल इससे पहले शुक्रवार को घंटाघर पर और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) के खिलाफ कुछ लोगों ने सीआरपीसी की समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मार्च निकालने के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढें:

पुलिस के साथ हुई थी प्रदर्शनकारियों की बहस

सभी लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. एफआईआर ठाकुरगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है. दरअसल 30 जनवरी जनवरी को और विरोध प्रदर्शन निकालने की कोशिश कर रहे थे. विरोध स्थल पर टेंट के निर्माण को लेकर भी पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की बहस हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

144 लागू होने के बाद भी निकाला विरोध प्रर्दशन

प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने कहा था कि वे बिना पूर्व अनुमति के मार्च नहीं निकाल सकते हैं, क्योंकि इलाके में धारा 144 लागू है. फिर भी . गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोहम्मद ताहिर, जुगनू, मोहम्मद शान खान, रहबर, दाऊद, शावेज और तुफैल सिद्दीकी के तौर पर हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement