यूपी: देवरिया में अनोखी शादी, एक दर्जन बैलगाड़ियों पर निकली बारात, DJ की जगह लोकनृत्य

इस बारात में बैलगाड़ियों का काफिला का देखा गया. बैलगाड़ी पर ही दूल्हा और बाराती सवार रहे. बारात में डीजे की जगह लोग फरुआही लोकनृत्य पर थिरकते दिखे. इस अनोखी बारात को लोग अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए. 

Advertisement
देवरिया में बैलगाड़ी पर निकली बारात (फोटो- एएनआई) देवरिया में बैलगाड़ी पर निकली बारात (फोटो- एएनआई)

aajtak.in

  • देवरिया ,
  • 20 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:33 AM IST
  • बैलगाड़ी वाली बारात का वीडियो हुआ वायरल
  • बारात में बैलगाड़ियों का काफिला
  • दूल्हा और बाराती बैलगाड़ी पर सवार

यूपी के देवरिया जिले में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जिसने पुरानी परंपराओं की याद ताजा कर दी. देवरिया की ये बारात किसी लग्जरी कार, घोड़ा, हाथी में नहीं बल्कि बैलगाड़ी से रवाना हुई. इस बारात को जिसने भी देखा देखता ही रह गया. सोशल मीडिया पर भी इस बैलगाड़ी वाली बारात का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

यह बारात देवरिया जिले के कुशहरी गांव से पकड़ी बाजार जा रही थी, जिसकी दूरी 35 किलोमीटर थी. लेकिन बरसात के मौसम में भी इस बारात को देखने के लिए लोग घरों से बाहर निकल रहे थे. 

Advertisement

इस बारात में बैलगाड़ियों का काफिला का देखा गया. बैलगाड़ी पर ही दूल्हा और बाराती सवार रहे. बारात में डीजे की जगह लोग फरुआही लोकनृत्य पर थिरकते दिखे. इस अनोखी बारात को लोग अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए. 

बैलगाड़ी पर सवार दूल्हा

दूल्हे छोटे लाल पाल का कहना है कि मैंने सोच रखा था कि जब मेरी शादी होगी तो बैलगाड़ी से अपनी बारात ले जाऊंगा ताकि पुरानी परंपरा को आज के दौर में लोग देख व समझ सकें. गाड़ियों की वजह से यह परंपरा ख़त्म हो रही है, मैं लोगों को पुरानी परंपरा के बारे में भी बता रहा हूं. छोटे लाल मुंबई में फिल्मों की शूटिंग टीम में काम करते हैं. 

इस बारात में एक दर्जन बैलगाड़ियां थीं, जो बारिश से बचाव के लिए प्लास्टिक से कवर की गई थीं. बारातियों का कहना है कि एक तो यह हमारी पुरानी परंपरा है, दूसरी आज डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में हम महंगाई के खिलाफ भी संदेश दे रहे हैं. 

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »