कुरकुरे से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, करंट लगने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

बांदा के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर कंटेनर ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इस हादसे में ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई. वहीं, ट्रक में भी आग लग गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया. आग बुझाने के समय उन्हें भी करंट के झटके लगे.

Advertisement
सामान लेने उतरा था ट्रक का ड्राइवर. सामान लेने उतरा था ट्रक का ड्राइवर.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 21 मई 2022,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST
  • झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा
  • करंट लगने से ड्राइवर की मौके पर मौत
  • ट्रक में लगी आग, बड़ी मुश्किल से बुझाया

बांदा के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर कुरकुरे से भरा कंटेनर ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे ड्राइवर की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, ट्रक भी आग की चपेट में आ गया और उससे धुएं का गुब्बार उड़ने लगा. घटना दौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम और पुलिस ने आग पर काबू पाया.

Advertisement

पुलिस ने मृतक ड्राइवर की डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि ट्रक प्रयागराज से मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जा रहा था और उसमें कुरकुरे और चिप्स लोड किए हुए थे.

जानकारी के मुताबिक, बदौसा के तुर्रा गांव के पास ड्राइवर ने कंटेनर ट्रक को रोका और कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतरा. जैसे ही वह सामान लेकर वापस आया और ट्रक को खोलने की कोशिश की तो वह उसी से चिपक गया. उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. तभी ट्रक ने भी आग पकड़ ली.

आग बुझाते समय फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी लगा करंट.

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को भी लगा करंट
आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जब आग पर काबू पा रहे थे तो उन्हें भी करंट के झटके लगे. उन्होंने तुरंत मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनूप कुमार को सूचना दी. CFO ने तत्काल बिजली विभाग से सम्पर्क कर हाईटेंशन लाइन को बंद करवाया. नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक ड्राइवर पृथ्वी लाल (40) प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »