महेश शर्मा बोले- यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी, राजनीतिक मुद्दा नहीं राम मंदिर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर उतरेगी. केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने रविवार को ये बातें कही. उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की इच्छा है.

Advertisement
महेश शर्मा ने कहा- यूपी में भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी महेश शर्मा ने कहा- यूपी में भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी

केशव कुमार / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2016,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर उतरेगी. केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने रविवार को ये बातें कही. शर्मा ने 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. असम में मिली जीत से उत्साहित बीजेपी अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

Advertisement

राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं
कि बीजेपी के नेता राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में चुनावों को विशेष कार्य के रूप में देख रहे हैं. हम सबको इसे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान बीजेपी का मुख्य मुद्दा के साथ भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा न कि राम मंदिर. पार्टी राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहेगी.

यूपी में भारी बहुमत से जीतेगी बीजेपी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करोड़ों लोगों की इच्छा है. हम इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते. यह हमारे राजनीतिक एजेंडा में शामिल नहीं है, लेकिन इस देश के लोग अयोध्या में राम मंदिर चाहते हैं. हम इसे या तो सर्वसम्मति से या अदालत के फैसले के आधार पर करना चाहते हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की 403 सीटों में 265 सीटों पर जीत मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »