यूपी: बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का पुराना ऑडियो वायरल, बिजली विभाग के अधिकारी को दी थी गाली

वायरल ऑडियो में विधायक सुरेंद्र सिंह बलिया के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ एक जेई के ट्रांसफर को लेकर गाली गलौज कर रहे हैं. यह ऑडियो पिछले साल सितंबर महीने का बताया जा रहा है.

Advertisement
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ऑडियो क्लिप वायरल (फाइल फोटो) बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ऑडियो क्लिप वायरल (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक / उदय गुप्ता

  • बलिया,
  • 18 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST
  • विधायक सुरेंद्र सिंह के पुराने कारनामे आ रहे सामने
  • बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ गाली गलौज
  • बीजेपी विधायक का ऑडियो क्लिप हो रहा वायरल

उत्तर प्रदेश के बलिया में 15 अक्टूबर को हुए हत्याकांड को लेकर हंगामा जारी है. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं बलिया के बैरिया से बीजेपी के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह अपने सहयोगी धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. विधायक सुरेंद्र सिंह इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के बचाव में बार-बार कह रहे हैं कि वारदात के वक्त धीरेंद्र सिंह ने मजबूरी में गोली चलाई.

Advertisement

उधर इस हत्याकांड के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी रहे दुर्जनपुर गांव के निवासी धीरेंद्र सिंह के पुराने कारनामे भी लगातार सामने आ रहे हैं. धीरेंद्र प्रताप सिंह का एक साल पुराना ऑडियो सामने आया है, जिसमें धीरेंद्र प्रताप ने  बैरिया के तत्कालीन सप्लाई इंस्पेक्टर दुर्गानंद यादव के साथ गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी.

इसके साथ ही बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का भी एक पुराना ऑडियो वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में विधायक सुरेंद्र सिंह बलिया के बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ एक जेई के ट्रांसफर को लेकर गाली गलौज कर रहे हैं. यह ऑडियो पिछले साल सितंबर महीने का बताया जा रहा है. जब एक जेई के ट्रांसफर को लेकर बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह बलिया के बिजली विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता को अपशब्द कह रहे हैं और धमका रहे हैं. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

वायरल ऑडियो में  बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राम कुमार सोनी को फोन पर कह रहे हैं कि  "एसी साहब.. आप किसी काम को कई बार कहने पर करते हैं?  इसके बाद अधीक्षण अभियंता कहते हैं कि क्या हुआ सर..  विधायक कहते हैं कि मैंने आपसे कहा था कि जेई को हटाना है, हटाया क्यों नहीं?

इसके बाद  बिजली विभाग के अधिकारी  अपनी सफाई में कहते हैं कि अभी कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है और अभी हटाने पर मामला बिगड़ जाएगा.  इस पर  विधायक कहते हैं कि आंदोलन से क्या मतलब है, जब विधायक की शिकायत है, मैं आपको कई बार कह चुका हूं. क्या आप बेइज्जत होना चाहते हो." 

विधायक यहीं नहीं रुकते हैं. वे आगे कहते हैं कि जिस दिन मिल जाओगे उस दिन तुम्हारी ऐसी की तैसी कर दूंगा. इसके बाद वो भद्दी भद्दी गालियां देते हैं और फिर फोन रख देते हैं. इस मामले में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता राम किशोर सोनी ने विधायक के खिलाफ बलिया के शहर कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी.
       
गौरतलब है कि बलिया के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहते हैं. तकरीबन एक साल पुराने इस वायरल ऑडियो की वजह से बीजेपी विधायक एक बार फिर चर्चा में हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »