बाबर के वंशज प्रिंस तुसी ने कहा- बाबरी मस्जिद की जमीन राम मंदिर के लिए दूंगा

प्रिंस तूसी के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. वह एक एनजीओ है, कोई पक्षकार नहीं. ऐसे में ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड का दखल कोई मायने नहीं रखता.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

नंदलाल शर्मा / कुमार अभिषेक

  • लखनऊ ,
  • 15 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 6:28 AM IST

बाबर के वंशज प्रिंस तुसी ने आज तक से खास बातचीत में कहा कि वह हर हाल में अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर ही देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'बाबर ने अपने दस्तावेजों में लिखा है कि हिंदुस्तान में हुकूमत बगैर साधु-संतों को साथ लिए नहीं की जा सकती.'

तुसी ने कहा, ' में मैंने जमीन पर अपनी दावेदारी जताई है और मुझे उम्मीद है बाबर का वंशज होने की वजह से जमीन की मिल्कियत मुझे मिलेगी. अगर मिल्कियत मिली तो भी यह जमीन राम मंदिर के लिए दूंगा और अगर सुन्नी बोर्ड को भी मिली तो भी उसके मुल्तवी होने के नाते मैं यह जमीन मंदिर के लिए दे दूंगा.'

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं यह झगड़ा हमेशा के लिए समाप्त हो जाए. चूंकि अब यह मस्जिद रही नहीं, यहां इबादत हो नहीं सकती. ऐसे में इस जमीन को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए और इस मुद्दे पर मैं संघ और बीजेपी के साथ हूं.'

प्रिंस तुसी के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. वह एक एनजीओ है, कोई पक्षकार नहीं. ऐसे में ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड का दखल कोई मायने नहीं रखता.

तुसी ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट इतिहास पर कोई सुनवाई नहीं करेगा बल्कि वह एक सिविल डिस्प्यूट के तौर पर यानी जमीनी विवाद की सुनवाई करेगा. ऐसे में यह जमीन बाबरी मस्जिद की होने की वजह से इस पर मेरा हक होगा और जैसे यह जमीन मेरी मिल्कियत में आएगी, मैं इसे विश्व हिंदू परिषद और अखाड़े को सौंप दूंगा ताकि इस पर मंदिर बनाया जा सके.'

Advertisement

बाबर के दस्तावेजों का जिक्र करते हुए प्रिंस तुसी ने कहा कि बाबर ने अपने सिपहसालारों को साफ तौर पर कहा था कि अगर हिंदुस्तान पर हुकूमत करना है तो यहां संतों और महात्माओं का न सिर्फ सम्मान करना होगा, बल्कि उनके हिसाब से ही चलना होगा.

प्रिंस तुसी ने कहा कि वह जय श्री राम का नारा भी लगा रहे हैं, जिससे उनका धर्म नहीं बदल जाएगा. अलबत्ता हिंदू मुस्लिम एकता की राह जरूर तैयार होगी.

तुसी इस वक्त लखनऊ में हैं और रामराज यात्रा के लिए अयोध्या में साधु संतों से मिल रहे हैं. प्रिंस तुसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अयोध्या मामले के समाधान के बारे में बताएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »