अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 25, 51 शवों के हुए पोस्टमार्टम

सरकारी स्तर पर अभी तक शराब से 25 मौतों की पुष्टि हुई है. हालांकि अब तक 51 शवों के पोस्टमार्टम किए जा चुके हैं. कुछ शवों के बिसरा, जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं. वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का कारण सामने आएगा.

Advertisement
अलीगढ़ जहरीली शराब से मौत का मामला (फाइल फोटो) अलीगढ़ जहरीली शराब से मौत का मामला (फाइल फोटो)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 30 मई 2021,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST
  • अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला
  • सरकारी आंकड़ों के उलट 51 शवों के हुए पोस्टमार्टम

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड में अलग-अलग मौतों के आंकड़े आ रहे हैं, लेकिन सरकारी स्तर पर अभी तक शराब से 25 मौतों की पुष्टि हुई है. हालांकि अब तक 51 शवों के पोस्टमार्टम किए जा चुके हैं. कुछ शवों के बिसरा, जांच के लिए आगरा भेजे गए हैं. वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का कारण सामने आएगा.

Advertisement

अलीगढ़ के सीएमओ डॉ भानु प्रताप कल्याणी ने बताया कि शुक्रवार से यह शराब कांड शुरू हुआ था. उसी दिन से बीमार और मृत्यु का सिलसिला शुरू हुआ. अभी तक हम लोग 51 पोस्टमार्टम कर चुके हैं जिनमें से 25 कैस ऐसे हैं जिसमें ज्यादा फाइंडिंग है अल्कोहल पॉइजनिंग की. बाकी 26 शवो के बिसरा सुरक्षित कर उनके सैंपल आगरा लैब में जाएंगे और वहां से जो रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार हम कुछ कह पाएंगे. 

उन्होंने कहा कि हालांकि अभी जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पायेगा, लेकिन प्राइमरी स्तर पर लग रहा है कि शराब में कोई ऐसी चीज थी जिसकी वजह से इतनी डेथ हुई है. रात में तो हमने सारी बॉडी का पोस्टमार्टम करा दिया था. कुछ गन शॉट के केस थे और एक्सीडेंट के केस थे. उनको भी खत्म कर दिया था. शराब से जो संबंधित डेड बॉडी थी उन्हें किसी को भी नहीं छोड़ा. बाकी अगर रात में कोई बॉडी आई है उन्हें में देखता हूं. हमने डॉक्टरों की लगातार टीमें लगा रखी हैं.

Advertisement

डीआईजी रेंज अलीगढ़ दीपक कुमार ने आरोपी ऋषि शर्मा और विपिन यादव पर 50-50 हजार का इनाम रखा है. इनकी सूचना देने वाले शख्स को पुलिस की ओर से इनाम दिया जाएगा. जहरीली शराब पीने से मरने वालों में कई गांव के लोग शामिल हैं. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक लोधा इलाके के करसुआ, निमाना, अंडला और हेवतपुर गांव के ग्रामीणों की मौत शराब पीने से हुई है. कुछ लोग अब भी गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने अलीगढ़ के उच्चाधिकारियों से बातचीत करके पीड़ित परिवारों को मदद करने का निर्देश दिया है. सीएम ने आरोपियों पर एनएसए लगाने के निर्देश भी दिए हैं. सीएम योगी ने यह भी आदेश दिया है कि अगर सरकारी ठेके से शराब बेची गई है तो दोषियों की संपत्ति कुर्क कर दी जाए.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है, जबकि 12 लोग अब भीअस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. 

कई गांवों में दहशत का माहौल 
गौरतलब है कि इस हादसे के बाद जिले के कई गांवों में दहशत का माहौल है. सीएम योगी के निर्देशों के बाद आबकारी विभाग एक्शन मोड मे है. आबकारी विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है. जिला आबकारी अधिकारी धीर शर्मा, प्रधान आबकारी सिपाही क्षेत्र-3 अशोक कुमार और आबकारी अधिकारी अलीगढ़ धीरज शर्मा को सस्पेंड किया गया है. 

Advertisement

कैसे हुआ हादसा? 
दरअसल अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के अंतर्गत आने वाले गांव करसुआ में ही 7 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई. कथित तौर पर आरोप है कि सभी ने गांव के ठेके से ही शराब खरीद कर पी थी. मृतकों में करसुआ एचपी गैस प्लांट के 2 ड्राइवर भी शामिल हैं. 

शराब ठेका हुआ सील 
ग्रामीणों ने हादसे के बाद आक्रोश जताया, जिसके चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने देसी शराब के ठेके को सील कर दिया है. ग्रामीण गुस्से में हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »