सरकारी अस्पताल में टला बड़ा हादसा, बच्चों के इलाज वाले यूनिट के पास अचानक गिरा सीलिंग

महबूबाबाद जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पताल में 24 अक्टूबर को बच्चों की देखभाल इकाई की ओर जाने वाले गलियारे की छत का हिस्सा गिर गया, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था. घटना ने इमारत के खराब प्लास्टर और ढीले पैनलों को लेकर चिंता बढ़ाई है, जिसके बाद पूरी जांच और तुरंत मरम्मत की मांग उठी है.

Advertisement
अस्पताल में सीलिंग गिरने से बड़ा हदसा टल गया (AI-Generated) अस्पताल में सीलिंग गिरने से बड़ा हदसा टल गया (AI-Generated)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

तेलंगाना के महबूबाबाद जिला मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. अस्पताल के पेडियाट्रिक केयर यूनिट की ओर जाने वाले गलियारे में अचानक सीलिंग का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. सीलिंग का मलबा गलियारे में फैल गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि उस वक्त वहां कोई मरीज या अस्पताल कर्मचारी मौजूद नहीं था. इस वजह से हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. 

Advertisement

सीलिंग गिरने की जानकारी मिलते ही अस्पताल के अधिकारी मौके पर पहुंचे. कर्मचारियों की मदद से नीचे गिरे सीलिंग के हिस्से और मलबे को वहां से हटाया गया. अब सीलिंग गिरने के बाद से इमारत की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, कई जगहों पर प्लास्टर खराब हो चुका है और कुछ हिस्सों में सीलिंग पैनल भी चरमरा गए हैं. 

अस्पतालों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना से इमारत में मौजूद किसी हिस्से का इस तरह अचानक गिर जाने से मरीजों और उनके परिवार की चिंता बढ़ गई है. 

यह भी पढ़ें: कोच्चि में टला बड़ा हादसा: भारी बारिश-बिजली के बीच 11 किलोवोल्ट लाइन टूटी, कोई हताहत नहीं

समय रहते जांच और मरम्मत की मांग 

अब हादसे के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों ने अधिकारियों से पूरे अस्पताल का निरिक्षण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि सिर्फ उस जगह की सफाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी देखा जाना चाहिए कि इमारत के दूसरे हिस्से सुरक्षित हैं या नहीं. अब इस घटना के बाद बड़ा सवाल यही है कि अगर यह सीलिंग उस वक्त गिरता जब गलियारे में मरीज या उनके परिजन मौजूद होते, तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे. 

Advertisement

फिलहाल मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों की मांग यही है कि भवन के हर हिस्से की जांच की जाए, साथ ही सीलिंग या प्लास्टर कमजोर पाए जाने की हालत में उनकी मरम्मत की जाए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »