'लापता लीडर हैं राहुल गांधी, रेवंत रेड्डी बन गए उनका ATM कार्ड...', KTR का कांग्रेस पर तीखा हमला

तेलंगाना में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. केटीआर ने राहुल गांधी को 'लापता नेता' बताते हुए उनके 420 चुनावी वादों को पूरा न करने पर सवाल उठाए.

Advertisement
तेलंगाना में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है तेलंगाना में बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला है

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:34 AM IST

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (KTR) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला बोला है. केटीआर ने राहुल गांधी को 'लापता लीडर' करार देते हुए आरोप लगाया कि वह भारतीय राजनीति में सबसे बड़े झूठ बोलने वाले और वादे करने वाले नेताओं में से एक हैं. उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से किए गए 420 वादों को लेकर भी सवाल उठाए.

Advertisement

हैदराबाद में केटीआर ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में घूमकर 'छात्रों की गूंज' की बात करते हैं, लेकिन उनमें तेलंगाना की धरती पर कदम रखने का साहस नहीं है. केटीआर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के शासन में तेलंगाना राहुल गांधी के लिए एटीएम बन गया है. उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी राहुल गांधी के एटीएम कार्ड की तरह काम कर रहे हैं.

राहुल गांधी के 420 वादों का क्या हुआ?

केटीआर ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने तेलंगाना की जनता से 420 वादे किए थे. कांग्रेस ने सत्ता में आने के 100 दिनों के भीतर छह गारंटियां लागू करने, 13 घोषणाओं को पूरा करने और सभी 420 वादों को पूरा करने का भरोसा दिया था. उन्होंने सवाल उठाया कि अब 1,000 से अधिक दिन बीत चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी के उन 420 वादों का क्या हुआ?

Advertisement

'दिल्ली में बीजेपी बांट रही, तेलंगाना में कांग्रेस लूट रही'

बीआरएस नेता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ दिल्ली में बीजेपी की सरकार लोगों को बांटने का काम कर रही है, तो दूसरी तरफ तेलंगाना में कांग्रेस सरकार राज्य को लूट रही है. केटीआर ने कहा कि तेलंगाना में कथित भ्रष्टाचार, लूट और घोटालों पर राहुल गांधी आंखें मूंदे हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी राहुल गांधी के लिए एटीएम कार्ड बन गए हैं और कांग्रेस नेतृत्व राज्य में कथित अनियमितताओं की अनदेखी कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »