5 साल की बच्ची की पानी की टंकी में मिली लाश, बंधे थे हाथ-पैर... गार्ड पर हत्या का शक

तेलंगाना के कोवूर स्थित एक गेटेड कम्युनिटी में 5 साल की बच्ची ऑरेलिय (मोनू) की लाश पानी की टंकी में मिली. बच्ची शनिवार से लापता थी. रविवार को उसका शव क्लब हाउस के बेसमेंट में बनी टंकी से बरामद हुआ. बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे.

Advertisement
होम गार्ड पर बच्ची की हत्या का है शक. (Photo: ITG) होम गार्ड पर बच्ची की हत्या का है शक. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद ,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोवूर स्थित एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में 5 साल की बच्ची की लाश पानी की टंकी में मिलने से हड़कंप मच गया. बच्ची शनिवार से लापता थी. रविवार को उसका शव कॉम्प्लेक्स के क्लब हाउस के बेसमेंट में बनी पानी की टंकी से बरामद किया गया. बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे.

Advertisement

मृत बच्ची की पहचान ऑरेलिय (मोनू) के रूप में हुई है. घटना बोलाराम पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है. बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए 11 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे गांधी अस्पताल ले जाया गया.

सिक्योरिटी गार्ड पर शक, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
इस मामले में रिहायशी कॉम्प्लेक्स में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड विक्रम पर शक जताया जा रहा है. पुलिस संदिग्ध की गतिविधियों और कॉम्प्लेक्स में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि बच्ची के लापता होने से लेकर उसका शव मिलने तक की घटनाओं का पता लगाया जा सके.

फिलहाल, बच्ची की मौत के पीछे की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. इतनी छोटी बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »