पहले रिलेशन में थी, फिर बात करना बंद कर दिया... गुस्से में महिला की चाकू से कर दी हत्या, कपड़े की दुकान में वारदात

हैदराबाद के आजमपुरा इलाके में 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने कपड़े की दुकान के पूर्व कर्मचारी को पकड़ा है. पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने महिला से निजी संबंध होने और फिर दूरी बनाने से नाराजगी की बात कही है. हालांकि, हत्या की वजह और घटना को लेकर तफ्तीश चल रही है.

Advertisement
कपड़े की दुकान में दिया वारदात को अंजाम. (Photo: ITG) कपड़े की दुकान में दिया वारदात को अंजाम. (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:47 PM IST

हैदराबाद के आजमपुरा इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाली 35 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना शुक्रवार रात करीब 9:40 बजे मनहा होलसेल क्लॉथ स्टोर में हुई. मृतका की पहचान ताहेरा भानु के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में दुकान के पूर्व कर्मचारी मोहम्मद इब्राहिम को अरेस्ट किया गया है.

Advertisement

आरोपी दुकान पर पहुंचा और कथित तौर पर चाकू से ताहेरा पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई. महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना चादरघाट पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजकर 40 मिनट पर हुई. जगह थी हैदराबाद के आजमपुरा इलाके में सहीफा मस्जिद के पास स्थित होलसेल क्लॉथ स्टोर. यह इलाका चादरघाट पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है. ताहेरा भानु दुकान पर काम कर रही थी. पुलिस के अनुसार, दुकान पर पहले काम कर चुका मोहम्मद इब्राहिम वहां पहुंचा. आरोप है कि उसने धारदार चाकू से ताहेरा पर हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या के बाद मां का कलेजा फटा, बोली- एनकाउंटर से नहीं मिला इंसाफ, फांसी दो, नहीं तो हम गोली मार देंगे

Advertisement

हमले के बाद घायल ताहेरा को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद इब्राहिम पहले क्लॉथ स्टोर में काम कर चुका था. वह हैदराबाद के मोइन बाग इलाके का रहने वाला है, जो संतोषनगर पुलिस स्टेशन की सीमा में आता है. वह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद चादरघाट पुलिस स्टेशन की हिरासत में रखा. एहतियात के तौर पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए मलकपेट पुलिस स्टेशन में शिफ्ट किया गया.

सवाल है कि आखिर हत्या की वजह क्या थी? पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में निजी संबंधों से जुड़ा विवाद सामने आया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और ताहेरा पिछले कई साल से रिश्ते में थे. हाल के दिनों में ताहेरा उससे दूरी बनाने लगी थी. इसी बात को लेकर आरोपी के मन में नाराजगी थी. चादरघाट पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »