हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग, 11 मजदूर जिंदा जले; 10 बिहार के रहने वाले

हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई होगी. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार से थे.

Advertisement
हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग. फोटो -एएनआई हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में लगी आग. फोटो -एएनआई

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 23 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST
  • हैदराबाद के बोयागुड़ा इलाके में कबाड़ गोदाम में लगी आग
  • गोदाम में थे 12 मजदूर, सिर्फ 1 की बची जान

हैदराबाद में बड़ा हादसा हो गया. यहां बोयागुड़ा इलाके में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 लोग जिंदा जल गए. मारे गए 11 लोगों में 10 बिहार से थे. ये लोग बिहार के छपरा के आजमपुरा गांव के थे और हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में काम करते थे. अभी आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है. 

Advertisement

हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इन्हें अस्पताल में ले जाया गया है. जहां शवों का पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई होगी. अभी आग पर काबू पा लिया गया है. मारे गए सभी मजदूर बिहार से थे. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गांधी नगर एसएचओ मोहन राव ने बताया कि गोदाम में 12 लोग मौजूद थे. इनमें से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1 को जिंदा बचा लिया गया है. DRF रेस्क्यू में जुटी है. हालांकि, आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने आग की घटना में बिहार के मजदूरों की मौत पर दुख जताया. इतना ही नहीं उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है. उन्होंने मजदूरों के शव को बिहार भेजने की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए हैं. शव बुरी तरह से जल गए हैं. ऐसे में उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा. 

Advertisement

पीएम मोदी ने जताया दुख, 2 लाख रुपए की मदद का ऐलान

हैदराबाद आग हादसे में मजदूरों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा, आग की घटना में मारे गए लोगों की खबर से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं. पीएम मोदी ने हर मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »