हैदराबाद चुनाव: बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सीएम योगी बोले- भाग्यनगर का भाग्योदय शुरू हो रहा

हैदराबाद निगम चुनाव में प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में फैजाबाद और इलाहाबाद क्रमश: अयोध्या और प्रयागराज हो सकते हैं तो हैदराबाद भी दोबारा भाग्यनगर हो सकता है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:31 AM IST
  • बीजेपी के प्रदर्शन पर CM योगी का ट्वीट
  • भाग्यनगर का भाग्योदय शुरू: सीएम योगी
  • चुनाव में बीजेपी को 48 सीटों पर मिली जीत

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद बीजेपी में जश्न का माहौल है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में जमकर प्रचार किया था. उन्होंने हैदराबाद का नाम 'भाग्यनगर' करने की बात भी कही थी. अब चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने कहा कि भाग्यनगर का भाग्योदय शुरू हो रहा है. 

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि भाग्यनगर का भाग्योदय प्रारंभ हो रहा है. हैदराबाद के निकाय चुनावों में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर अभूतपूर्व विश्वास जताने के लिए भाग्यनगर की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

बता दें कि हैदराबाद में चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में फैजाबाद और इलाहाबाद क्रमश: अयोध्या और प्रयागराज हो सकते हैं तो हैदराबाद भी दोबारा भाग्यनगर हो सकता है.

वहीं, नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया. तेलंगाना की जनता का आभार. आपको बता दें इस चुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी थी. 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की तेलंगाना टीम को बधाई दी और हैदराबाद के लोगों का आभार व्यक्त किया है.  उन्होंने कहा कि हैदराबाद में बीजेपी के लिए ऐतिहासिक परिणाम. GHMC चुनावों से पता चलता है कि देश के लोग केवल और केवल विकास के एजेंडे का समर्थन करते हैं. यह परिणाम पीएम मोदी के प्रति लोगों के समर्थन को दर्शाता है.

Advertisement

जेपी नड्डा ने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तो मुझे उलाहना दी गई थी कि गली के चुनाव में बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष आया है और उस समय भी हमने कहा था कि ये एक तरीके से हैदराबाद की जनता का निरादर है.

वहीं, बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि हैदराबाद की जनता ने गुड गवर्नेंस की राजनीति को बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट दिया है. पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और यूपी सीएम ने मैदान में उतरकर लोगों का उत्साह बढ़ाने का काम किया. ये चुनाव पूरे भारत में बीजेपी के विस्तार को दर्शाता है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »