अगस्ता घूसकांड: ED और CBI के सवालों से त्यागी और गौतम बंधुओं की नींद उड़ी, कई राज खुले

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूसकांड में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एस पी त्यागी पर शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने त्यागी से शुक्रवार को भी लंबी पूछताछ की.

Advertisement

अमित कुमार दुबे / आतिर खान

  • ,
  • 06 मई 2016,
  • अपडेटेड 11:58 PM IST

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घूसकांड में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एस पी त्यागी पर शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने त्यागी से शुक्रवार को भी लंबी पूछताछ की. प्रवर्तन निदेशालय के जांच अधिकारियों ने उनसे गुरुवार को भी 10 घंटे तक पूछताछ की थी. वहीं सीबीआई त्यागी से कई बार पूछताछ कर चुकी है.

त्यागी के चचेरे भाई से भी पूछताछ
सीबीआई ने एसपी त्यागी के चचेरे भाई से भी राज उगलवाने की कोशिश की. पूछताछ में जूली त्यागी ने कबूला कि उनके और हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिये हैश्के और गेरोसा के बीच वित्तीय लेनदेन हुआ था. लेकिन उन्होंने इसकी पूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया.

Advertisement

गौतम खेतान पर जानकारियां छुपाने का आरोप
सीबीआई की मानें तो इस मामले में एरोमैट्रिक्स के पूर्व बोर्ड मेंबर गौतम खेतान से जुड़ी जानकारियां छुपाने की कोशिश कर रहे हैं. सीबीआई ने शुक्रवार को गौतम और इनके तीनों भाई से लंबी पूछताछ की. सीबीआई की इन सभी लोगों से शनिवार को भी पूछताछ करेगी.

गौतम खेतान सीबीआई के रडार
वहीं इससे पहले गुरुवार को और पूर्व वाइस एयर मार्शल एनवी त्यागी से घंटों तक पूछताछ की थी. इसके बाद सीबीआई ने कहा था कि खेतान ने पैसे लेने की बात कबूली है, हालांकि गौतम ने इसे सौदे के लिए ली गई रिश्वत मानने से इनकार कर दिया है.

पर्रिकर बोले- ED के रडार पर
इस बीच लोकसभा में अगस्ता घूसकांड पर बोलते हुए क्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि 3,600 करोड़ रुपये के हेलीकॉप्टर घोटाले में भारतीय वायुसेना के पूर्व असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टॉफ एन वी त्यागी और वकील गौतम खेतान तो बस प्यादे हैं. इन्होंने सिर्फ बहती गंगा में हाथ धोने का काम किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »