ट्रिपल तलाक के जवाब में ट्रिपल मोदी, बीजेपी ने शेयर किया कार्टून

लोकसभा के बाद तीन तलाक बिल राज्यसभा से भी पास हो गया. विधेयक में मुस्लिम समुदाय में तत्काल तलाक देने के मामले में पुरुषों के लिए सजा का प्रावधान रखा गया है.

Advertisement
बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया कार्टून बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया कार्टून

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 9:18 PM IST

विपक्ष की कड़ी आपत्ति के बीच तीन तलाक बिल को लेकर संसद से ऐतिहासिक मंजूरी मिली है. लोकसभा के बाद तीन तलाक बिल राज्यसभा से भी पास हो गया. मंगलवार को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 बहस और पारित करने के लिए ऊपरी सदन में पेश किया था. विधेयक में मुस्लिम समुदाय में तत्काल तलाक देने के मामले में पुरुषों के लिए सजा का प्रावधान रखा गया है.

Advertisement

तीन तलाक बिल पास होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से शाम 7.25 बजे एक ट्वीट किया गया. इस ट्वीट में कार्टून शेयर करते हुए 'नो मोर तलाक-तलाक-तलाक' लिखा है. इस कार्टून में एक मुस्लिम महिला को उसका पति तीन तलाक देते नजर आ रहा है. इसके बाद महिला एक हथौड़ा लेकर पति के सिर पर मार रही है. हथौड़ा लेकर खड़ी महिला वाले कॉर्टून में मोदी-मोदी-मोदी लिखा है.

सिलेक्ट कमेटी के पास भेजना का प्रस्ताव गिर गया

लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी तीन तलाक बिल पास हो गया. राज्यसभा में बिल के पक्ष में 99 और विपक्ष में 84 वोट पड़े. अब इस बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा. वहीं, इससे पहले राज्यसभा में तीन तलाक बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव वोटिंग के बाद गिर गया. प्रस्ताव के पक्ष में 84 और विपक्ष में 100 वोट पड़े थे. बिल का विरोध करने वाली कई पार्टियां वोटिंग के दौरान राज्यसभा से वॉकआउट कर गई थीं.

Advertisement

कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

वहीं, तीन तलाक का विरोध करने वाले दलों के राज्यसभा में वोटिंग के दौरान गैर मौजूद रहने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी बिल को सेलेक्ट कमेटी में भेजना चाहती थी, जिसके लिए वोटिंग हुई. लेकिन इस दौरान तीन तलाक बिल का विरोध करने वाले कई दलों के सदस्य उच्च सदन से नदारद रहे. ऐसे में उनके इस विरोध का क्या मतलब है?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »