ये हैं गतिमान एक्सप्रेस से जुड़ी 10 खास बातें

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को देश की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 11:55 PM IST

दिल्ली से आगरा के बीच का सफर अब और आसान हो गया है. प्लेन की तरह तमाम सुविधाओं से लैश सेमी हाईस्पीड ट्रेन इस रूट पर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

ये हैं गतिमान एक्सप्रेस से जुड़ी 10 खास बातें-

1. देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन. अधिकतम 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार.
2. दिल्ली से आगरा के बीच 188 किलोमीटर का सफर 100 मिनट में पूरा करेगी.
3. शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन रोज चलेगी.
4. इस ट्रेन में दो और आठ एसी चेयर कार कोच होंगे.
5. एसी चेयर कार में किराया 750 रुपये, जबकि एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार में 1500 रुपये होगा.

Advertisement

6. ट्रेन होस्टेस गतिमान एक्सप्रेस के यात्र‍ियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी और प्लेन की तरह यात्र‍ियों को सीट पर सर्विस दी जाएगी.
7.
यात्रियों को मल्टीमीडिया मनोरंजन की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी.
8. ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाए गए हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं.
9. यात्रियों को उपमा, मिनी डोसा, इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिए जाएंगे.
10. निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी. वापसी में यह आगरा से शाम 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »