सुषमा ने चीनी विदेश मंत्री से की मुलाकात, डोकलाम के बाद पहली बड़ी बैठक

वांग यहां रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय वार्ता के लिए आए हुए हैं. चीन के विदेश मंत्री आज शाम भारत-चीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्री आज नयी दिल्ली में क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Advertisement
चीनी विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा चीनी विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 11 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की. सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने परस्पर हित के सभी मुद्दों पर चर्चा की. गर्मियों में हुए डोकलाम गतिरोध के बाद चीन की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है.

वांग यहां रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय वार्ता के लिए आए हुए हैं. चीन के विदेश मंत्री आज शाम भारत-चीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्री आज नयी दिल्ली में क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Advertisement

आपको बता दें कि अभी हाल ही में चीन की ओर से दावा किया गया था कि भारत का एक ड्रोन (UAV) उसके एयरस्पेस में घुस गया है. इस पर चीन ने घोर आपत्ति जताई थी.

चीन के वेस्टर्न कमांड ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के डिप्टी हेड झांग शुइली का कहना है कि भारतीय यूएवी ने हाल ही में चीन के एयरस्पेस में घुसपैठ की है. चीन बॉर्डर पर तैनात चीनी सैनिकों ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि भारत के इस कदम ने चीन की सुरक्षा संप्रभुता का उल्लंघन किया है, हम इसका विरोध करते हैं. हम चीन की संप्रभुता को सुरक्षित करने के लिए हर कदम उठाएंगे.

आपको बता दें कि डोकलाम विवाद के बाद से ही भारत और चीन के बीच रिश्तों में खटास चल रही है. अभी पिछले माह नवंबर में ही चीन और भारत के अधिकारियों ने बीजिंग में भारत-चीन मामलों पर परामर्श व समन्वय कार्यतंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) के 10वें चरण में सीमा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »