30 नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, शराब पार्टी में खुला राज, पार्षद का बेटा गिरफ्तार, गोवा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

दक्षिण गोवा में पार्षद के बेटे सोहम नाइक पर 25 से 30 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है. वह तीन साल से उन्हें धमकाकर प्रताड़ित कर रहा था. शराब पार्टी में वीडियो दिखाने के बाद मामला सामने आया. स्थानीय विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
 नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार (Photo: Screengrab)  नाबालिग लड़कियों के शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार (Photo: Screengrab)

रीतेश देसाई

  • दक्षिण गोवा,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

दक्षिण गोवा से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है. यहां एक पार्षद के बेटे पर 25 से 30 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी 22 साल के सोहम नाइक को रविवार रात गिरफ्तार किया है.  जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोहम नाइक कुडचाडे नगरपालिका के एक स्थानीय पार्षद का बेटा बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने कई नाबालिग लड़कियों के साथ यौन संबंध बनाए और उनके वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है.

Advertisement

पार्षद के बेटे का नाम सामने आते ही मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब तीन सालों से इन नाबालिग लड़कियों का शोषण कर रहा था. हालांकि, डर और शर्मिंदगी के कारण किसी भी पीड़िता ने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी. इसी वजह से यह मामला लंबे समय तक सामने नहीं आ पाया. इस पूरे मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कुछ दिन पहले सोहम नाइक अपने दोस्तों के साथ एक शराब पार्टी में शामिल हुआ था. नशे की हालत में उसने अपने दोस्तों को इन लड़कियों के वीडियो दिखाए. इसके बाद यह मामला धीरे-धीरे बाहर आया और चर्चा का विषय बन गया.

घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा फैल गया. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इस बीच, कुछ लोगों ने इस मामले को राजनीतिक रूप से दबाने की कोशिश का भी आरोप लगाया और इसे भाजपा से जुड़ा बताया. स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब स्थानीय नागरिकों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार रात सोहम नाइक को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी सोहम नाइक को किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं. इस घटना के बाद पूरे दक्षिण गोवा में डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है. लोग पीड़ित लड़कियों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement