प्राइवेट सेक्टर में भी लागू हो आरक्षण: रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू करने की मांग की है. पासवान ने केंद्र सरकार से कानून के जरिए प्राइवेट सेक्टर में पिछड़ी जातियों के लिए कोटा तय कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से ही इस तबके का विकास हो सकेगा.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

आदर्श शुक्ला

  • कोलकाता,
  • 05 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू करने की मांग की है. पासवान ने केंद्र सरकार से कानून के जरिए प्राइवेट सेक्टर में पिछड़ी जातियों के लिए कोटा तय कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से ही इस तबके का विकास हो सकेगा.

पासवान ने कहा, 'हम चाहते हैं कि ऐसा कानून बने जिसके जरिए पिछड़ी जातियों को मिले. हम देख रहे हैं कि आजादी के इतने सालों बाद भी देश में दलितों की स्थिति कितनी दयनीय है.' दलित राजनीति की अगुवाई करने वाले पासवान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा,' प्राइवेट सेक्टर भी सरकार से लाभ कमा रहा है. उन्हें भी दलितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए.' पासवान ने केंद्र से देश भर में ब्लॉक स्तर पर आवासीय स्कूल बनाने की मांग की. इन स्कूलों में 75 फीसदी दलित बच्चे होंगे. पासवान की पार्टी LJP पश्चिम बंगाल चुनावों में हिस्सा ले रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement