इंटरपोल अधिकारियों को भारत आने का न्योता, जाकिर नाइक-नीरव मोदी पर होगी बात

भारत ने इंटरपोल के अधिकारियों को देश में आने का न्योता दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है. इन अधिकारियों के सामने पहले नीरव मोदी और अब नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने में हो रही देरी का मामला उठाया जाएगा.

Advertisement
जाकिर नाइक के ख‍िलाफ रेड कॉर्नर नोटिस अभी तक नहीं आया है जाकिर नाइक के ख‍िलाफ रेड कॉर्नर नोटिस अभी तक नहीं आया है

मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

नीरव मोदी के बाद अब जाकिर नाइक के रेड कॉर्नर नोटिस के मामले में भी कुछ प्रगति होती दिख रही है. भारत ने इंटरपोल के अधिकारियों को देश में आने का न्योता दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है. इन अधिकारियों के सामने पहले नीरव मोदी और अब नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने में देरी का मामला उठाया जाएगा.

Advertisement

भारत ने कुछ दिनों पहले ही इंटरपोल के सामने यह मसला उठाया था. इस घटनाक्रम से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इंडिया टुडे-आजतक को बताया कि भारत ने इंटरपोल के अधिकारियों को अपने यहां बुलाया है ताकि वे यहां के कानूनी प्रणाली को समझ सकें. इंटरपोल ने इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि और जाकिर नाइक के मामले में रेड कॉर्नर नोटिस मिलने में हो रही देरी को देखते हुए भारत ने यह निर्णय लिया. जाकिर नाइक के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस तो पिछले कई महीने से लंबित है.

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि यह बैठक सिर्फ किसी एक-दो व्यक्ति के लिए नहीं है, लेकिन अगले कुछ दिनों में होने वाली इस बैठक में नीरव मोदी और जाकिर नाइक का मसला भी उठाया जाएगा.  

Advertisement

गौरतलब है कि नीरव मोदी के खिलाफ गत 12 जून को तो जारी हो चुका है. लेकिन इसके पहले भारतीय एजेंसियों और इंटरपोल के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता हुई. इसमें देरी की वजह से नीरव मोदी एक-देश से दूसरे देश तक आराम से यात्रा करता रहा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »