2 दिन बाधित रहेगा रेलवे रिजर्वेशन, टिकट बुक कराने में होगी दिक्कत

उत्‍तर रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली आईआरसीए में सामान्‍य इलेक्ट्रिकल मेंटेंनेंस का काम किया जाना है. इस काम के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली को 5 और 6 मई 2018 की मध्‍य रात्रि को 10.30 से 12.15 बजे तक 1 घंटा 45 मिनट और 6 मई 2018 को सुबह 05.15 बजे से 06.25 बजे तक 1 घंटा 10 मिनट के लिए अस्‍थायी तौर पर बंद रखा जाएगा.

Advertisement
भारतीय रेल भारतीय रेल

अजीत तिवारी / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2018,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST

ट्रेन में रिजर्वेशन कराने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं. शनिवार और रविवार को ऑनलाइन रिजर्वेशन सिस्टम में कुछ दिक्कत रहेगी. भारतीय रेलवे ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा है कि रेलयात्री आरक्षण प्रणाली की पूछताछ सेवा 5 और 6 मई की मध्‍य रात्रि को 1 घंटा 45 मिनट तथा 6 मई की सुबह 1 घंटा 10 मिनट तक अस्‍थायी तौर पर बन्‍द रहेगी.

Advertisement

उत्‍तर रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली आईआरसीए में सामान्‍य इलेक्ट्रिकल मेंटेंनेंस का काम किया जाना है. इस काम के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली को 5 और 6 मई 2018 की मध्‍य रात्रि को 10.30 से 12.15 बजे तक 1 घंटा 45 मिनट और 6 मई 2018 को सुबह 05.15 बजे से 06.25 बजे तक 1 घंटा 10 मिनट के लिए अस्‍थायी तौर पर बंद रखा जाएगा.

परिणामस्‍वरूप इस अवधि के दौरान उत्‍तर रेलवे, उत्‍तर मध्‍य रेलवे तथा पूर्वोत्‍तर रेलवे के रेलयात्री आरक्षण टर्मिनल बंद रहेंगे. किन्‍तु महत्‍वपूर्ण बात यह है कि इस दौरान भी 139 पूछताछ सेवा तथा राष्‍ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली (NTES) सेवा उपलब्‍ध रहेगी.

रेलवे की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब लोग गर्मी की छुट्टियों में घर जाने की तैयारी में लगे हैं. इस मौसम में रिजर्वेशन सेंटर पर लोगों की लाइनें लंबी हो जाती हैं. हालांकि, रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर टिकट बुक करवाने वाले लोगों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि रिजर्वेशन सेंटर सुबह 8 बजे खुलते हैं. वहीं, ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाने वाले लोग इस दौरान टिकट नहीं करवा सकेंगे.

Advertisement

इससे पहले भारतीय रेलवे ने दिल्ली के लिए 'कंप्यूटरीकृत जन आरक्षण प्रणाली' (PRS) को बीते बुधवार की रात 6 घंटे बंद करने का ऐलान किया था. इसमें बताया गया था कि दिल्ली की प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए पीआरएस पूछताछ 2 मई की रात 10.45 से 3 मई की सुबह 5 बजे तक बंद रहा. इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 139 पर दिल्ली से संबंधित पूछताछ सेवा भी बंद रही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »