...जब अचानक आधी रात को रेलवे स्टेशन के टॉयलेट पहुंचे पीयूष गोयल

रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार देर रात मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन पहुंच गए. बिना सुरक्षा तामझाम के रेलवे स्टेशन पहुंचे पीयूष गोयल ने यहां पब्लिक टॉयलेट से लेकर अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. रेल मंत्री का यह दौरा इतना गुप्त था कि रेलवे के बड़े अधिकारी भी इससे अंजान थे. अगले दिन सुबह उन्हें इसका पता चला.

Advertisement
शुक्रवार आधी रात मुंबई के सीएसटी पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार आधी रात मुंबई के सीएसटी पहुंचे रेल मंत्री पीयूष गोयल

राहुल विश्वकर्मा

  • मुंबई,
  • 10 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

रेल मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार देर रात मुंबई के सीएसटी और चर्चगेट रेलवे स्टेशन पहुंच गए. बिना सुरक्षा तामझाम के रेलवे स्टेशन पहुंचे पीयूष गोयल ने यहां पब्लिक टॉयलेट से लेकर अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. रेल मंत्री का यह दौरा इतना गुप्त था कि रेलवे के बड़े अधिकारी भी इससे अंजान थे. अगले दिन सुबह उन्हें इसका पता चला.

मुंबई में शुक्रवार देर रात छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में मौजूद यात्री उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने को आम आदमी की वेशभूषा में तमाम सुरक्षा इंतजामों के बगैर देखा. रेल मंत्री मेहरून रंग की टी शर्ट और सफेद रंग की पैंट पहनकर स्टेशन पहुंच गए. यहां यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया.

Advertisement

इस दौरान गोयल ने टॉयलेट का भी निरीक्षण किया. पीयूष गोयल ने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई. लोग भी केंद्रीय मंत्री को इतनी देर रात अपने बीच देख खुश हो गए. बाद में वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उनके पास आ गए.

कुछ दिन पहले पीयूष को मुंबई में ही अचानक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. उस समय गोयल सीएसटी में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे. लेकिन, अचानक उन्हें बेचैनी हुई, जिसके बाद उन्हें फौरन पास के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. एलफिंस्टन रोड रेलवे स्टेशन में पुल के पास भगदड़ मचने के बाद से रेल मंत्री लगातार यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा ले रहे हैं. इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »