चीन से तनाव पर राहुल बोले- PM मोदी को छोड़कर हर किसी को सेना पर विश्वास

राहुल गांधी ने चीन के साथ विवाद पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है. राहुल ने कहा कि देश की सेना पर हर एक भारतीय को भरोसा है लेकिन प्रधानमंत्री को नहीं है.

Advertisement
राहुल गांधी की फाइल फोटो (PTI) राहुल गांधी की फाइल फोटो (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

  • लद्दाख मामले में सरकार पर बरसे राहुल गांधी
  • कहा, सबको भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद पर राहुल गांधी ने एक ट्वीट में लिखा है कि देश के हर नागरिक को भारतीय सेना की क्षमता पर भरोसा है, केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर.

राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है, 'हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता में विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी. जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे.'

Advertisement

बता दें, चीन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने चीन के साथ विवाद पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है. राहुल ने कहा कि देश की सेना पर हर एक भारतीय को भरोसा है लेकिन प्रधानमंत्री को नहीं है.

इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि भारत सरकार लद्दाख मामले में चीनी इरादों का सामना करने से डर रही है. जमीन पर मौजूद साक्ष्य इस ओर इशारा करते हैं कि चीन खुद को तैयार कर रहा है और अपनी स्थिति मजबूत बना रहा है. प्रधानमंत्री की निजी तौर पर साहस की कमी और मीडिया की चुप्पी के कारण भारत को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमण को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि भारत में कोरोना का ग्राफ (कोरोना कर्व) भयावह होता जा रहा है न कि सपाट हो रहा है. उन्होंने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, अगर ये PM की 'संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे?. देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए राहुल गांधी ने सरकार से यह सवाल किया. इससे पहले भी वे कोरोना टेस्ट और लॉकडाउन को लेकर सरकार को कई बार घेर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »