बीजेपी को एक और झटका, AAP में शामिल हो सकती हैं कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण पार्टी से निलंबित किया गया था. आजाद ने डीडीसीए में घोटाले को लेकर अरुण जेटली पर कई आरोप लगाए थे.

Advertisement
दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता पूनम आजाद दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता पूनम आजाद

स्‍वपनल सोनल / जावेद अंसारी

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू के बाद आम आदमी पार्टी से बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद की पत्नी और दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता पूनम आजाद 'आप' में शामिल हो सकती हैं. वह दिल्ली बीजेपी की पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को अरुण जेटली के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण था. आजाद ने डीडीसीए में घोटाले को लेकर अरुण जेटली पर कई आरोप लगाए थे.

Advertisement

कीर्ति आजाद के के बाद उनकी पत्नी ने कहा था कि पार्टी उनके परिवार के साथ अन्याय कर रही है. उन्होंने निलंबन के चार महीने बाद अप्रैल में कहा था कि बीजेपी इस बारे में जल्द अपना अंतिम फैसला करे, अन्यथा कई अन्य विकल्प भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement