रुपयों के लिए संसद में नेता भी लगे बैंक की लाइन में

DYयूपी के सिद्धार्थनगर से सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भतीजी की शादी है इसलिए पैसे बदलवाए. भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी बैंक में नजर आए. सीपीएम के नेता डी राजा से जब पूछा गया कि उनकी जेब में कितने पैसे हैं तो उन्होंने जेब से सौ-सौ रुपये के नोट निकाले.

Advertisement
सांसद भी लाइन में खड़े थे सांसद भी लाइन में खड़े थे

अभि‍षेक आनंद / मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 6:28 AM IST

नोटबंदी को लेकर सड़कों पर हाहाकार मचा है. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर आम आदमी ही क्यों परेशान हो? आखिर क्यों कोई नेता कतार में नहीं खड़ा है? सड़क पर नेता भले ही नजर नहीं आए मगर संसद में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली. शीतकालीन सत्र के पहले दिन जब सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर मोर्चा खोलने में लगे थे उसी दौरान संसद में स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्रांच में सांसद लाइन में खड़े थे.

Advertisement

यूपी के सिद्धार्थनगर से सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इसलिए पैसे बदलवाए. भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा भी बैंक में नजर आए. सीपीएम के नेता डी राजा से जब पूछा गया कि उनकी जेब में कितने पैसे हैं तो उन्होंने जेब से सौ-सौ रुपये के नोट निकाले. गिनती करने पर कुल 1200 रुपये हुए. राजा ने कहा कि वे एटीएम की लाइन में खड़े थे, तभी दोस्त ने उधारी दे दी.

अमर सिंह ने कहा- 'जो ईमानदार है उसको क्या परेशानी हो सकती है. होगी' फिर मुस्कुराते हुए 100 रुपयों की गड्डी दिखा दी. टीएमसी के राज्य सभा सांसद डेरेक ओ ब्राइन ने कहा- 'मेरा हाल ये है कि मैं एक बार पहले बैंक से पैसा निकाल चुका हूं, पर अब फिर खत्म हो गया तो आज फिर एटीएम जाउंगा. सोचिए आम जनता कितनी त्रस्त होगी?'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »