कानून और नीतियां बनाते वक्त लोगों के हितों का रखें ध्यान: PM मोदी

रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता से पहले प्रशासन का उद्देश्य अंग्रेजों को सुरक्षित रखना था लेकिन आज उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम आदमी तक राहत पहुंचे.

Advertisement
कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोक सेवकों से कहा कि वो सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन में नवोन्मेष और तकनीक का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्र के विकास के लिये जनभागीदारी वाला लोकत्रंत अनिवार्य है. पीएम मोदी दो दिवसीय लोकसेवा दिवस समारोह के समापन पर नौकरशाहों को संबोधित कर रहे थे.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता से पहले प्रशासन का उद्देश्य अंग्रेजों को सुरक्षित रखना था, लेकिन आज उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम आदमी तक राहत पहुंचे. उन्होंने सरकारी में रणनीतिक सोच की जरूरत पर बल देते हुये नौकरशाहों से नवोन्मेष और तकनीक का इस्तेमाल करने को कहा, जो अतिरिक्त ताकत बन सकती हैं.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि जन भागीदारी भारत जैसे देश में सफलता की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि नये कानून या नीतियों को बनाते समय लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इससे पहले उन्होंने दो पुस्तकों ‘न्यू पाथवेज’ और ‘एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स: अनलॉकिंग पोटेंशियल्स’ का भी विमोचन किया.

विमोचन समारोह में जिलों और क्रियान्वयन इकाइयों में चयनित प्राथमिक कार्यक्रमों और नवोन्मेष को प्रभावी तरीके से लागू करने पर ‘अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन’ पुरस्कार भी दिए गए. इसके अलावा राज्य और केंद्रीय संगठनों को भी समारोह में सम्मानित किया गया. देने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरणा हमेशा जरूरी होती है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement