NewsWrap@7PM: लालू का नया दांव, शिवराज में BJP नेता पर शिकंजा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों से बातचीत की है. माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के रांची से लौटने के बाद शनिवार को इस पर कुछ फैसला आए. आयकर विभाग ने भोपाल में बीजेपी नेता सुशील वासवानी की बताई जा रही दो बेनामी संपत्तियां अटैच की हैं. एक साथ पढ़िए पांच बड़ी खबरें.

Advertisement
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों से बातचीत की है. माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के रांची से लौटने के बाद शनिवार को इस पर कुछ फैसला आए. आयकर विभाग ने भोपाल में बीजेपी नेता सुशील वासवानी की बताई जा रही दो बेनामी संपत्तियां अटैच की हैं. एक साथ पढ़िए पांच बड़ी खबरें.

Advertisement

तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन में लगातार बढ़ रही दरार को कम करने के लिए अब कांग्रेस मध्यस्थ की भूमिका में आई है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों से बातचीत की है. माना जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के रांची से लौटने के बाद शनिवार को इस पर कुछ फैसला आए. हालांकि जो बीच का रास्ता है उसमें तेजस्वी यादव का इस्तीफा तय माना जा रहा है.

आयकर विभाग ने भोपाल में बीजेपी नेता सुशील वासवानी की बताई जा रही दो बेनामी संपत्तियां अटैच की हैं. इस बीजेपी नेता पर नोटबंदी के दौरान महानगर सहकारी बैंक के जरिये करीब 150 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद करने का आरोप है. पिछले साल 20 दिसंबर को आयकर विभाग इस संबंध में उनके खिलाफ छापे भी मारे थे.

Advertisement

बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर बढ़ते दवाब के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने नया प्लान बनाया है. सूत्रों के मुताबिक, लालू सत्ता की बागडोर परिवार से निकलने देना नहीं चाहते हैं और ऐसे में तेजस्वी की जगह उनकी बहन रोहिणी आचार्य को इस कुर्सी पर बिठाया जा सकता है.

अमरनाथ यात्रा पर हुए आतंकी हमले पर मोदी सरकार की सहयोगी शिवसेना ने काफी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि कश्मीर समस्या का एक दिन में हल हो सकता है इसके लिए अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक दिन के लिए हिटलर बनना पड़े तो वे साथ हैं. राउत ने कहा कि अगर पीएम मोदी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कर पाए, तो कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा.

निया का सबसे छोटा मोबाइल फोन अब भारत में लॉन्च हो चुका है. दावा किया जा रहा है कि यह सबसे छोटा जीएसएम फोन है. इस फीचर को ई-कॉमर्स वेबसाइट ये रहा पर लॉन्च किया गया है. एलरी नैनो फोन सी में वॉयस रिकॉर्डर भी दिया गया है और रिकॉर्ड किए गए ट्रैक माइक्रो एसडी कार्ड में स्टोर हो जाएंगे. कंपनी का दावा है कि इसमें दिए गए ब्लूटूथ फीचर से इसे किसी भी एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »