NewsWrap: एयरलाइन का सर्वर डाउन होने से दिल्ली से मुंबई तक यात्रियों का हंगामा, पढ़ें बड़ी खबरें

एअर इंडिया का सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए यात्रियों ने हंगामा किया. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement
एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा (फोटो-ANI) एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा (फोटो-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

पिछले 5 घंटे से डाउन सरकारी एयरलाइंस एअर इंडिया का सर्वर बहाल हो गया है. एअर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि एअर इंडिया सिस्टम को बहाल कर दिया गया. एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हुईं, क्योंकि एयरलाइन का SITA सर्वर पूरे भारत में और विदेशों में 3:30 बजे से डाउन था.

UP Board 10th-12th Result 2019: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड (UP Board Intermediate High School) में भाग लेने वाले 58 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. बोर्ड आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट  www.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर परीक्षा के नतीजे जारी कर देगा. बोर्ड एक ही दिन दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी करेगा. बता दें, नतीजे दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल के कार्यकाल में महंगाई ना बढ़ने देने का श्रेय अपनी सरकार को दिया है. आजतक के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कश्मीर को लेकर मोदी ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ‘इंसानियत, कश्मीरियत और जम्हूरियत’के सिद्धांत पर ही चलने का वचन दोहराया, लेकिन साथ ही साफ किया कि घाटी के चंद मुट्ठीभर राजनीतिक परिवारों को राज्य को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल नहीं करने दिया जाएगा. तमाम तरह के सवालों पर प्रधानमंत्री ने इंडिया टुडे को ये इंटरव्यू शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरने वाले दिन दिया.

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी और लसिथ मलिंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को उसके घर में मात दी. 46 रनों से जीत दर्ज कर मुबंई ने चेपॉक में चेन्नई के विजय रथ को रोकने में कामयाबी पाई. चेन्नई की चेपॉक पर यह 7 जीत के बाद पहली हार है. उसने 22 अप्रैल 2013 के बाद अपने घरेलू मैदान पर दूसरा मैच गंवाया.

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों राजस्थान के उदयपुर में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग कर रहे हैं. करीना कपूर भी फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म वो में कॉप का किरदार निभाती दिखेंगी. पहले ऐसी खबरें थी कि करीना जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी, लेकिन अब करीना ने मूवी की शूटिंग को स्थगित कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement