News Wrap: मायावती के बाद अखिलेश से मिलने पहुंचे तेजस्वी, पढ़ें 5 बड़ी खबरें

Advertisement
तेजस्वी यादव ने मायावती से मुलाकात की (फोटो-PTI) तेजस्वी यादव ने मायावती से मुलाकात की (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 9:38 AM IST

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की घोषणा के बाद आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मायावती से रविवार देर रात मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इसके बाद तेजस्वी यादव सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे हैं.

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बाहर कर समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी के बीच हुए अप्रत्याशित रूप से गठबंधन के बाद राजनीति काफी तेज हो गई है. सपा-बसपा के बाद कांग्रेस ने प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर डाला. ऐसे में बिहार में महागठबंधन में कांग्रेस के साथ शामिल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार रात लखनऊ में मायावती से मुलाकात की.

Advertisement

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी लेकिन पिछली बार की तरह इस बार पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल वाराणसी से प्रत्याशी नहीं होंगे. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि फरवरी के अंत तक सीटों और उनके उम्मीदवारों के बारे में फैसला कर लिया जाएगा.

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन जारी वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को नए साल में पहली बार पेट्रोल 70 रुपए लीटर से ऊपर चला गया. डीजल भी दिल्ली में 64 रुपए प्रति लीटर से अधिक दाम पर मिलने लगा है. नोएडा में भी पेट्रोल का दाम 70 रुपए लीटर से उंचा हो गया है.

मायावती और अखिलेश से तेजस्वी की मुलाकात महज औपचारिक नहीं बल्कि इसके पीछे तीनों राजनीतिक दलों का सियासी मकसद भी छिपा हुआ है. सपा-बसपा गठबंधन के जरिए आरजेडी यूपी में एंट्री करना चाहती है तो वहीं अखिलेश और मायावती की निगाहें भी बिहार पर है.

Advertisement

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर नॉन स्टॉप बर्फबारी हो रही है. पहाड़ों में पारा शून्य तक पहुंच गया है. ताजा बर्फबारी से लोगों के लिए मुश्किल बढ़ गई है. उत्तराखंड के चारों धाम जबरदस्त बर्फबारी से प्रभावित हैं. केदारधाम में तो माइनस 13 डिग्री वाली ठंड पड़ रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement