सेना-विकास और मिशन ‘न्यू इंडिया’: 20 प्वाइंट में पढ़ें मोदी का पूरा भाषण

ये छठा मौका है जब पीएम ने लालकिले से तिरंगा फहराया है. अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने रक्षा बंधन की बधाई दी साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता भी जताई. पूरे संबोधन में उनका फोकस जल संकट, विकास और नई सरकार के अपने एजेंडे पर रहा.

Advertisement
Prime Minister Narendra Modi (File Photo) Prime Minister Narendra Modi (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. ये छठा मौका है जब पीएम ने लालकिले से तिरंगा फहराया है. अपने भाषण की शुरुआत में उन्होंने रक्षा बंधन की बधाई दी साथ ही बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता भी जताई. पूरे संबोधन में उनका फोकस जल संकट, विकास और नई सरकार के अपने एजेंडे पर रहा. लालकिले से प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें क्या हैं, आप यहां पढ़ें...

Advertisement

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से बड़ा ऐलान किया है. तीनों सेनाओं में तालमेल को बढ़ाने के लिए अब उनका एक सेनापति बनाया जाएगा. जिसे 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' (CDS) कहा जाएगा. सेना के इतिहास में ये पद पहली बार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं को एक साथ चलना होगा.

2. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया है, उनको भी वह नमन करते हैं. पीएम ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में भी हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है.

3. 10 हफ्ते के भीतर ही अनुच्छेद 370, 35ए का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है. PM ने कहा कि मुस्लिम बहनों के हित के लिए तीन तलाक को खत्म किया गया और बिल लाया गया.

Advertisement

4. लाल किले से प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को आज 90 हजार करोड़ रुपये सीधा खाते में दिए जा रहे हैं, हमने जलसंकट से निपटने के लिए अलग से मंत्रालय बनाया. हम मजदूरों और किसानों को भी पेंशन देने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं. हमारे देश में आज डॉक्टरों की जरूरत है और नए कानूनों की भी जरूरत है. आज पूरी दुनिया में बच्चों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन हमारी सरकार ने देश में बच्चों के खिलाफ जुल्म करने वालों के खिलाफ कानून बनाया.

5. पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज लोगों का मिजाज बदल गया है, 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था. लेकिन हमने पांच साल विकास के लिए काम किया, हमने देश को हित में रखकर काम किया. 2019 में इसका असर दिखा और चुनाव में लोगों का उत्साह देखने को मिला. 2014 से 2019 का दौर देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा. हमारे देश और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ देश रहा. पीएम ने कहा कि 2019 में ना कोई नेता, ना मोदी चुनाव लड़ रहे थे बल्कि सभी देशवासी अपने सपनों के लिए चुनाव लड़ रहे थे.

6. तीन तलाक पर क्या बोले प्रधानमंत्री...

Advertisement

लालकिले से पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ-सबका विकास का मंत्र लेकर चले थे, लेकिन पांच साल में ये सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास हो गया जो देश की वजह से हुआ है. अब हम संकल्प से सिद्धी की ओर बढ़ रहे हैं. पीएम ने कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.

PM मोदी ने कहा कि देश की मुस्लिम बेटियां डरी हुई जिंदगी जी रही थीं, भले ही वो तीन तलाक की शिकार नहीं बनी हों लेकिन उनके मन में डर रहता था. तीन तलाक को इस्लामिक देशों ने ही खत्म कर दिया था, तो हमने क्यों नहीं किया. अगर देश में दहेज, भ्रूण हत्या के खिलाफ कानून बना सकते हैं तो तीन तलाक के खिलाफ क्यों नहीं.

7. अनुच्छेद 370 पर क्या बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम समस्या को टालते भी नहीं हैं और समस्या को पालते भी नहीं हैं. जो काम 70 साल में नहीं हुआ वो हमारी सरकार ने सत्तर दिन में कर दिया. संसद के दोनों सदनों ने दो तिहाई बहुमत से इस पर फैसला लिया. उन्होंने कहा कि देश ने मुझे ये काम दिया था और वही मैं कर रहा हूं. जम्मू-कश्मीर को लेकर 70 साल हर किसी ने कुछ ना कुछ किया है लेकिन परिणाम नहीं मिले.

Advertisement

8. मोदी का विपक्ष पर वार- 370 इतना अच्छा था तो स्थाई क्यों नहीं किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों में कोई ना कोई ऐसा व्यक्ति है, जो अनुच्छेद 370 के खिलाफ या तो प्रखर रूप से या फिर मुखर रूप से बोला है. लेकिन जो लोग इसकी वकालत कर रहे हैं उनसे देश पूछ रहा है कि ये इतना जरूरी था, तो 70 साल में आपने इन्हें क्यों अस्थाई बना रखा था. आगे आते और स्थाई बना देते, लेकिन आपमें इसकी हिम्मत नहीं था.

9. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर कोई गर्व से कह सकता है कि एक देश, एक संविधान. हम सरदार पटेल के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के विचार को आगे ले जा रहे हैं. GST के जरिए हमने एक देश, एक टैक्स का सपना पूरा किया, ऊर्जा के क्षेत्र में एक देश, एक ग्रिड को आगे बढ़ाया.

10. हर घर जल के लिए पीएम ने किया मिशन का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से कहा कि हमारी सरकार ने देश में गरीबी कम करने की दिशा में आगे कदम बढ़ाए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि अभी तक हर दल की सरकार ने देश की भलाई में कुछ ना कुछ किया है, लेकिन अभी भी 50 फीसदी लोगों के घरों में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है. लोगों को पीने के पानी के लिए कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.

Advertisement

11. पीएम मोदी बोले कि हमारी सरकार अब हर घर में जल की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. पीएम ने इस दौरान जल जीवन मिशन का ऐलान किया और साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया. इसके तहत जल संचय, समुद्री पानी का इस्तेमाल, वेस्ट वाटर का इस्तेमाल, कम पानी में खेती के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी.

12. जनसंख्या विस्फोट पर मोदी का प्रहार, बोले- परिवार को छोटा रखना देशभक्ति

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह लोगों ने स्वच्छता के लिए अभियान चलाया, अब समय आ गया है कि पानी को बचाने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया जाए. पानी को बचाने के लिए हमें 4 गुना रफ्तार से काम करना होगा. पीएम ने इस दौरान बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा कि हमें इस विषय को लेकर आने वाली पीढ़ि के लिए सोचना होगा. सीमित परिवार से ना सिर्फ खुद का बल्कि देश का भी भला होने वाला है.

13. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग इस विषय पर आगे कदम बढ़ा चुके हैं और सीमित परिवार के फायदे को लोगों को समझा रहे हैं उन्हें आज सम्मानित करने की जरूरत है. छोटा परिवार रखने वाले देशभक्त की तरह हैं. घर में किसी भी बच्चे के आने से पहले सोचें कि क्या हम उसके लिए तैयार हैं, उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हम तैयार हैं.

Advertisement

14. ‘भ्रष्टाचार की बीमारी को दूर करने की जरूरत’

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हम आजादी के 75 साल मनाने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में बदलाव होना जरूरी है और ये भ्रष्टाचार से मुक्त होनी चाहिए. हमारे इस मिशन में जो रुकावट बन रहे थे, हमने उनकी छुट्टी कर दी और कहा कि आपका रास्ता अलग है. देश में भाई-भतीजावाद एक दीमक की तरह है, इस बीमारी को भगाना जरूरी है.

15. अब जरूरत है कि धीरे-धीरे सरकारें लोगों के जीवन से बाहर निकले और लोग आजादी से अपने आप को आगे बढ़ा सकें. किसी पर भी सरकार का दबाव नहीं होना चाहिए, लेकिन मुसीबत के वक्त में सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़े होना चाहिए. हमारी सरकार ने रोजाना एक कानून को खत्म किया है, ताकि लोगों पर से बोझ कम हो सके. इस सरकार के 10 हफ्तों में भी 60 कानूनों को खत्म किया जा चुका है.

16. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की सोच बदल गई है, पहले जो व्यक्ति बस अड्डे की मांग करता था आज वह पूछता है कि साहब, हवाई अड्डा कब आएगा. पहले गांव में पक्की सड़क की मांग होती थी और आज लोग पूछते हैं कि सड़क फोर लेन बनेगी या 6 लेन. उन्होंने कहा कि देश का मिजाज बदल रहा है.

Advertisement

17. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान ऐलान किया कि दुनिया भारत को बाजार मानती है लेकिन अब हमें भी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा. हर जिले में एक खूबी है, जिसे दुनिया में प्रचारित करना चाहिए. देश के उत्पाद को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना जरूरी है.

18. प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह पॉलीथीन का इस्तेमाल ना करें और दुकानदारों से भी ऐसा ही करने को कहा. उन्होंने कहा कि आप थैले का इस्तेमाल करना चाहिए. 2 अक्टूबर से प्लास्टिक रोकने के काम को आगे बढ़ाना होगा. साथ ही प्रधानमंत्री ने अपने देशी प्रोडक्ट को बढ़ावा देने की बात कही, साथ ही उन्होंने एक नारा दिया ‘लकी कल के लिए लोकल’. उन्होंने डिजिटल पेमेंट का हां और नकद को ना करने की अपील की.

19. प्रधानमंत्री ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप दुनिया घूमने जाते हैं लेकिन अब तय करें कि 2022 से पहले अपने देश की 15 टूरिस्ट जगह पर जाएंगे. आप जब अपने देश में घूमेंगे तो दुनिया को खूबसूरती बता पाएंगे. साथ ही साथ उन्होंने किसानों से भी केमिकल फर्टिलाइज़र को कम करने की अपील की.

20. पीएम मोदी ने न्यू इंडिया को लेकर अपने मिशन को आगे रखा. हमें लोगों के घर में पीने का पानी पहुंचाना है, गांव को ब्रॉडबैंड से जोड़ना है, 50 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का जाल बिछाना है. हमें देश के सपनों को पूरा करना है, आजादी के 75 साल पूरा होने के अवसर पर इन लक्ष्यों को पूरा करना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »