मौसम विभाग की चेतावनी- ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं और समंदर अशांत रह सकता है. इसने अपनी चेतावनी में कहा है कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन तटों से समुद्र में नहीं जाएं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:28 AM IST

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी तट के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप के तटों पर शनिवार को तेज हवाओं के चलने और समुद्र के अशांत रहने की चेतावनी दी है. साथ ही मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह भी दी गई है.

विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं और समंदर अशांत रह सकता है. इसने अपनी चेतावनी में कहा है कि मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन तटों से समुद्र में नहीं जाएं.

Advertisement

इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज (INCOIS) ने अपनी चेतावनी में कहा है कि भारत के पश्चिमी तट और लक्षद्वीप से लगे तटों पर शनिवार सुबह तक है. INCOIS पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाला एक संस्थान है जो सुनामी और समुद्र में उथल-पुथल के बारे में जानकारी देता है.

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, पश्चिम बंगाल का गंगा का क्षेत्र, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और केरल के अलग-अलग इलाके में आने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. दक्षिण असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की कम संभावना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »