पीओके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का नया नारा- अबकी बार, उस पार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'जय कश्मीर जय भारत, अबकी बार उस पार.'

Advertisement
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (IANS) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (IANS)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

कश्मीर मसले पर पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नया नारा दिया है. गिरिराज सिंह ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'जय कश्मीर जय भारत, अबकी बार उस पार.' माना जा रहा है कि गिरिराज सिंह अपने ट्वीट में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की बात कर रहे हैं. इससे पहले संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पीओके भी कश्मीर का हिस्सा है.

Advertisement

बीते 6 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और पीओके और अक्साई चीन इसका एक हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर के लिए नेता अपनी जान तक देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कांग्रेस को कश्मीर मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भी कहा. लोकसभा में प्रस्ताव और विधेयकों पर विचार और इन्हें पारित करने के बाद शाह ने कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक नहीं है और यह कानून संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों पर आधारित है.

इससे पहले राम माधव ने भी कहा था कि पीओके और अक्साई चीन भी अखंड भारत का हिस्सा है. राम माधव ने कहा कि संवैधानिक दृष्टि से कश्मीर का विलय पहले ही पूरा हो चुका है. पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के अधीन हिस्से को वापस लेने का संकल्प पारित हो चुका है. राम माधव ने बताया कि साल 1994 में ही संसद सर्वसम्मति से संकल्प को पारित कर चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »