कर्नाटक BJP में रार? बैठक में येदियुरप्पा के खिलाफ 16 विधायकों ने खोला मोर्चा

कर्नाटक में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक में कई MLA मुख्यमंत्री के खिलाफ उतर आए. पिछले एक साल में कर्नाटक में कई ऐसे मौके आए हैं, जब कर्नाटक में कुर्सी का संकट खुलकर सामने आया है.

Advertisement
कर्नाटक में फिर शुरू हुआ संकट कर्नाटक में फिर शुरू हुआ संकट

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 13 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

  • कर्नाटक में फिर शुरू हुआ ‘नाटक’
  • बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ विधायक
  • 16 विधायकों ने बैठक में उठाई आवाज

मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक पर हर किसी की नज़र है, लेकिन इससे इतर कर्नाटक में भी सियासी ‘नाटक’ जारी है. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक में कुछ MLA खुले तौर पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के विरोध में आए हैं और उनके कामकाज के तरीके पर सवाल खड़े किए.

Advertisement

बीते कई दिनों से कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी में खटपट की खबरें सामने आई हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की तरफ से बैठक बुलाई गई थी. इनमें से 16 बीजेपी विधायकों ने बीएस येदियुरप्पा के कामकाज पर सवाल खड़े किए, इसके अलावा उनके परिवार के दखल पर भी निशाना साधा.

करीब 16 विधायकों ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के खिलाफ खुले मंच पर नहीं बोलेंगे, लेकिन उनके साथ बैठक के दौरान वह जरूर इस मसले को उठाएंगे. बैठक में मुख्यमंत्री के खिलाफ माहौल ऐसा बना कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए. लगातार हुई बहस की वजह से इस बैठक को जल्द रद्द कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी में आई थीं बगावत की खबरें

गौरतलब है कि फरवरी में दो भाजपा विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी. कुमारस्वामी से मुलाकात की थी. जिसके बाद बीजेपी में बगावत के सुर सामने आए थे.

Advertisement

कुछ समय पहले कर्नाटक में कैबिनेट का विस्तार किया गया था, जिसमें दलबदलू नेताओं को सीएम बीएस येदियुरप्पा ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था. बीजेपी के पुराने नेताओं को इसमें जगह नहीं मिल सकी थी, जिसके चलते अब वे बगावती रुख अपनाते हुए नजर आ रहे हैं.

कर्नाटक में मौजूद हैं MP के विधायक

एक तरफ कर्नाटक की बीजेपी सरकार खुद ही संकट का सामना कर रही है. दूसरी ओर मध्य प्रदेश से बगावत करके आए कांग्रेस के विधायक भी बेंगलुरु में ही रुके हुए हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के करीब 22 विधायक इस्तीफा देकर बेंगलुरु आए हैं, कांग्रेस ने बीजेपी पर इन विधायकों को बरगलाने का आरोप लगाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement