मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक कार्टून बनाने के आरोप में कार्टूनिस्ट गिरफ्तार

तमिलनाडु सरकार को आइना दिखाते हुए बनाए गए एक कार्टून से पलानीसामी सरकार खफा हो गई है. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी का कथित विवादित कार्टून बनाने वाले एक स्वतंत्र कार्टूनिस्ट को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisement
के पलानीसामी (फाइल फोटो) के पलानीसामी (फाइल फोटो)

राहुल विश्वकर्मा

  • चेन्नई,
  • 05 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:33 AM IST

तमिलनाडु सरकार को आइना दिखाते हुए बनाए गए एक कार्टून से पलानीसामी सरकार खफा हो गई है. मुख्यमंत्री के पलानीसामी का कथित विवादित कार्टून बनाने वाले एक स्वतंत्र कार्टूनिस्ट को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. कार्टूनिस्ट ने सूदखोरी को लेकर एक परिवार की हाल में खुदकुशी कर लेने के मामले में मुख्यमंत्री का कथित रूप से विवादित कार्टून बनाया था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि तिरुनेलवेली की एक पुलिस टीम ने से बाला को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि तिरुनेलवेली के जिला कलेक्टर संदीप नंदूरी की शिकायत पर बाला को गिरफ्तार किया गया. कार्टून में शहर के पुलिस प्रमुख और कलेक्टर का चित्रण भी किया गया था.

एक साहूकार के कथित रूप से परेशान किये जाने के कारण एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह कर लिया था. इसके बाद 26 अक्टूबर को कार्टून को वेबसाइट पर अपलोड किया गया था.

तिरुनेलवेली में एक मजदूर पी इसाकिमुथु ने पत्नी सुब्बुलक्ष्मी, चार साल की बेटी और 18 महीने के बेटे के साथ कलेक्टर दफ्तर के बाहर आत्मदाह कर लिया था. इसमें पत्नी और दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि वह खुद 75 फीसदी तक झुलस गए. इसाकिमुथु ने एक साहूकार से कर्ज लिया था. पैसे लौटाने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था.

Advertisement

इससे पहले 2012 में कानपुर के कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को भी आपत्तिजनक कार्टून बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »