रेलवे ने एक प्लेटफॉर्म का दो बार करा दिया शिलान्यास, कांग्रेस के पूर्व सांसद ने जताई आपत्ति

कांग्रेस के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल का कहना है कि उनके कार्यकाल में सांसद निधि से प्लेटफॉर्म के लिए बजट पास हुआ था. अपने दावे को साबित करने के लिए उन्होंने प्लेटफॉर्म पास के कागजात और तस्वीरें भी दिखाईं.

Advertisement
कांग्रेस के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल (बांए) कांग्रेस के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल (बांए)

अंजलि कर्मकार / मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 11:11 AM IST

दिल्ली नॉर्थ ईस्ट लोकसभा क्षेत्र में एक ही प्लेटफॉर्म के दो बार शिलान्यास का मामला सामने आया है. यहां बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को मीतनगर रेलवे प्लेटफॉर्म का शिलान्यास रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से कराया, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल ने दावा किया कि वो इस प्लेटफॉर्म का शिलान्यास साल 2013 में ही कर चुके हैं.

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल का कहना है कि उनके कार्यकाल में सांसद निधि से प्लेटफॉर्म के लिए बजट पास हुआ था. अपने दावे को साबित करने के लिए उन्होंने पास के कागजात और तस्वीरें भी दिखाईं.

हंगामे के बीच हो गया शिलान्यास
ऐसे में जब कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री और सांसद मनोज तिवारी पहुंचे, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ माहौल खराब करने की कोशिश की. बावजूद इसके अंदर कार्यक्रम चलता रहा. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ करते रहे. आखिरकार प्लेटफॉर्म का हो गया.

जेपी अग्रवाल के दावे पर क्या बोले मनोज तिवारी
जेपी अग्रवाल के दावे पर ने कहा, 'उन्होंने सिर्फ इसका शिलान्यास किया है, काम कुछ भी नहीं किया, जबकि रेलवे की तरफ से आधिकारिक तौर पर प्लेटफॉर्म के काम की शुरुआत हुई है.' मनोज तिवारी ने पूर्व कांग्रेस सांसद के दावे को 'पेट में दर्द' करार दिया और कार्यक्रम से चले गए. जाहिर है कि सियासी दावे अपनी जगह हैं और जनता के लिए काम की हकीकत अपनी जगह हैं, लेकिन 3 साल बाद भी जनता के लिए प्लेटफार्म बनकर तैयार हो पाएगा या नहीं, ये बड़ा सवाल है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »