ICICI बैंक को मिली 31 ऋण खातों के बारे में शिकायतें

बैंक ने कहा कि उसे मार्च 2018 में मिली शिकायत में कहा गया कि कुछ ऋण खातों में अनियमितताएं की गई हैं जिसके कारण संपत्ति का गलत वर्गीकरण हुआ है. शिकायत में 31 ऋण खातों का जिक्र किया गया है.

Advertisement
बैंक को मिली शिकायत बैंक को मिली शिकायत

जावेद अख़्तर

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2018,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि उसे एक अज्ञात शिकायतकर्ता से 31 ऋण खातों के बारे में शिकायतें मिली हैं. बैंक ने कहा कि इन शिकायतों के आधार पर जांच की गई है और रिपोर्ट सौंप दी गई है.  

बैंक ने शेयर बाजार को बताया, 'लेखा-जोखा समिति के निर्देशों के अनुसार इस मामले में कदम उठाए गए हैं और आगे कदम उठाए जा रहे हैं.'

Advertisement

बैंक ने कहा कि उसे मार्च 2018 में मिली शिकायत में कहा गया कि कुछ में अनियमितताएं की गई हैं जिसके कारण संपत्ति का गलत वर्गीकरण हुआ है. शिकायत में 31 ऋण खातों का जिक्र किया गया है.

बैंक ने कहा, 'शिकायत को खुलासा करने वाला (व्हिसल ब्लोअर) शिकायत मानी गई है और बैंक की व्हिसल ब्लोअर नीति के तहत जांच की गई है. इसकी निगरानी निदेशक मंडल की ने की और इसमें आंतरिक लेखा-जोखा के अलावा वरिष्ठ प्रबंधन का कोई हस्तक्षेप नहीं रहा.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »